फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Goshalas have doubled their population in two months

गोशालाओं में दोगुनी हुई संख्या

Tue, 12 Nov 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Goshalas have doubled their population in two months
दो महीने में गोशालाओं में आ गए दोगुने गोवंश
विज्ञापन

105 अस्थाई गोशालाओं में 10 हजार से 18 हजार हुई संख्या
प्रयागराज। खुले में घूम रहे जानवरों की वजह से फसल बर्बाद होने की शिकायतों के बीच गोशालाओं में गोवंश पशुओं की संख्या में बढ़ोतरी के दावे किए जा रहे हैं। जिले की गोशालाओं में दो महीने में ही गोवंश जानवरों की संख्या करीब दोगुना हो गई है। इसी के अनुसार उनमें सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं। शासन को इस बाबत विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई है।
जिले में दो महीने पहले तक 100 गोशालाएं थीं। इनमें करीब 10 हजार गोवंश थे। अब अस्थाई गोशालाओं की संख्या 105 हो गई है। शासन को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार गोवंश पशुओं की संख्या 18 हजार को पार गई है। इनके जियो टैगिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। अफसरों का कहना है कि प्रति गोवंश प्रतिदिन के हिसाब से 30 रुपये का नियमित भुगतान भी संचालकों को किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी हैं। अफसरों का कहना है कि 200 नए निराश्रित गोवंश स्थल बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू है। इनमें से 50 गोशाला के लिए जमीन की तलाश भी कर ली गई है। जल्द ही इनका निर्माण कर निराश्रित गोवंश पशु रखे जाएंगे।
विज्ञापन

अगले महीने तैयार हो जाएगी स्थाई गोशाला
जिले में जल्द ही दो स्थाई और वृहद गोशाला होगी। इनमें एक हजार से अधिक गोवंश रखने की सुविधा होगी। इनमें से एक दिसंबर में तैयार हो जाएगी। दूसरी भी निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed