{"_id":"30a6a957a10a18baca6ab7b0410f0391","slug":"god-moved-akhilesh-singh-yadav-president-priyanshu-singh-general-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईश्वर शरण में अखिलेश सिंह यादव अध्यक्ष, प्रियांशु सिंह महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईश्वर शरण में अखिलेश सिंह यादव अध्यक्ष, प्रियांशु सिंह महामंत्री
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 01 Oct 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। ईश्वर डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अखिलेश सिंह यादव ने अध्यक्ष तो विशाल निषाद ने उपाध्यक्ष पद पर बाजी मारी है। महामंत्री पद पर प्रियांशु सिंह और संयुक्त मंत्री पद पर कपिल पटेल निर्वाचित हुए हैं। सांस्कृतिक सचिव पद पर यशार्थ श्रीवास्तव चुने गए है। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष श्याम कृष्ण द्विवेदी ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और चुनाव सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी मान सिंह और चुनाव समिति को बधाई दी है।
अध्यक्ष पद पर अखिलेश सिंह यादव को 376 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे इमरान अली को 286 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। आयुष सिंह को 216 मत, अंकित मिश्र को 198, शनी शुक्ला को 152, अविनाश सिंह को 119, अभिषेक शुक्ला को 32 और अखिलेश यादव को 16 वोट से संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर विशाल निषाद 392 मत पाकर विजयी हुए। उन्हें किसी भी प्रत्याशी से सीधी टक्कर नहीं मिली। 276 मत पाकर दुर्गेश कुमार दुबे दूसरे नंबर, सिद्घार्थ 249 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
आशीष कुमार कनौजिया 230 और सुमित कुमार सिंह को 39 मत मिले हैं। महामंत्री पद प्रियांशु सिंह ने 474 पाकर पहले स्थान पर रहे। कमल किशोर तिवारी 227 और आदर्श शुक्ला 224 मत पाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सिंह निर्भय अरुण कुमार को 140, अनुपम मिश्र को 117 मत मिले हैं। संयुक्त मंत्री पद दो प्रत्याशी कपिल पटेल और सलेश राय के बीच सीधी टक्कर रही है। लेकिन कपिल पटेल ने 779 मत पाकर एक तरफा मुकाबले में जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर रहे सलेश राय को महज 392 मत मिले।
विज्ञापन
सांस्कृतिक सचिव पद पर यशार्थ श्रीवास्तव को 479 मत मिले दूसरे नंबर पर रहे रवींद्र कुमार को 344 मत और आशीष यादव को 284 और अनिल कुमार मद्घेशिया को 62 मत ही प्राप्त हुए। सुबह मतदान शुरू होने के बाद ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच गहमागहमी का माहौल रहा। प्रत्याशी और उनके समर्थक वोटरों को पक्ष में लुभाने के लिए गेट के बाहर दिनभर डटे रहे। कई बार तो समर्थकों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का-फुल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। लेकिन कुछ देर बाद दोबारा प्रत्याशी और उनके समर्थक प्रवेश द्वार पर आकर डट जाते। चुनाव परिणाम आने तक ईश्वर डिग्री कॉलेज का माहौल गर्म रहा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशी के समर्थकों में ने जमकर नारेबाजी और अबीर गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। पुलिस ने विजयी प्रत्याशियों को उनके घर तक पहुंचाया।