यूपी : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जीएम एनसीआर का जवाब, कृपया भ्रम ना फैलाएं
गैस सिलेंडर की अनाधिकृत अनुमति भी भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला है, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ जाती है। इस मामले की तत्काल जांच हो और दोषियों को दंडित किया जाए। सपा प्रमुख ने इस पोस्ट के साथ आग से जलते कोच का वीडियो भी साझा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा के पास सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस में लगी आग की घटना के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक्स पर किए गए पोस्ट का उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने जवाब दिया है। जीएम एनसीआर ने अखिलेश के पोस्ट पर लिखा है कि कृपया भ्रम न फैलाएं। नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस में बुधवार की शाम को लगी आग के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इटावा में हमसफर एक्सप्रेस में लगी आग का कारण गैस सिलेंडर बताया जा रहा है।
इटावा में हमसफ़र एक्सप्रेस में लगी आग का कारण गैस सिलेंडर बताया जा रहा है। गैस सिलेंडर की अनाधिकृत अनुमति भी भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला है, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ जाती है।
विज्ञापन
इस मामले की तत्काल जाँच हो और दोषियों को दंडित किया जाए। pic.twitter.com/t1CWj2hZot — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 15, 2023
गैस सिलेंडर की अनाधिकृत अनुमति भी भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला है, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ जाती है। इस मामले की तत्काल जांच हो और दोषियों को दंडित किया जाए। सपा प्रमुख ने इस पोस्ट के साथ आग से जलते कोच का वीडियो भी साझा किया। इस पोस्ट के जवाब में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि एक ही तरह की दो घटना एक ही एरिया में होना संदेहास्पद है, घटना के सभी पहलुओं की उच्चस्तरीय जांच हो रही है। कृपया भ्रम न फैलाएं।
एक ही तरह की दो घटना एक ही एरिया में होना सन्देहास्पद है। घटना के सभी पहलुओं की उच्चस्तरीय जाँच हो रही है । कृपया भ्रम न फैलाएं।
— GMNCR1 (@GMNCR1) November 16, 2023
दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस में आग लगने की जांच करेंगे मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त
इटावा के पास सराय भूपत स्टेशन पर 02570 नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस में आग लगने के मामले की शुक्रवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग जांच करेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक स्टेशन अधीक्षक कार्यालय इटावा स्टेशन पर 15 नवंबर को घटित दुर्घटना के संबंध में सांविधिक जांच करेंगे। उक्त घटना के संबंध में नागरिकों के पास जो भी जानकारी एवं साक्ष्य हैं वह नियत स्थान पर पहुंच कर उसे प्रस्तुत कर सकता है।