फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   GM, DRM inspected till DDU and took feedback of passengers

Prayagraj News: जीएम, डीआरएम ने डीडीयू तक निरीक्षण कर यात्रियों का लिया फीडबैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
GM, DRM inspected till DDU and took feedback of passengers
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने शनिवार को प्रयागराज जंक्शन से पंडित दीन दयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) रेलखंड तक की विंडो ट्रेलिंग की। इस दौरान उन्होंने बीच में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों का जायजा लिया। कुछ जगह उन्होंने डीआरएम हिमांशु बडोनी की मौजूदगी में यात्रियों से फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

दरअसल विंडो-ट्रेलिंग एक विशेष तरह का निरीक्षण है। इसमें चलती ट्रेन से एक निरीक्षण कार की पिछली खिड़की से ट्रैक और उसके आसपास के प्रतिष्ठानों जैसे सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण किया जाता है। इस निरीक्षण के दौरान जीएम ने अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयन किए गए विंध्याचल स्टेशन को विकसित किए जाने की प्लानिंग आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वहां किए जाने वाले कार्य को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मिर्जापुर, चुनार आदि स्टेशनों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक शोभित भटनागर, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रभात रंजन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण मंजुल माथुर, सचिव महाप्रबंधक अजय सिंह, सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला, पीआरओ अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed