फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Giving in the entrance to the forehead mahagauri

माथा टेकने आए महागौरी के द्वार

Mon, 10 Oct 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 10 Oct 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Giving in the entrance to the forehead mahagauri
allahabad
इलाहाबाद। शक्ति आराधना के पर्व नवरात्र की महाअष्टमी पर रविवार को शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। देवी के दरबार में माथा टेकने को श्रद्धालुओं में होड़ रही। जयकारों के बीच पूजन और शाम को शृंगार दर्शन के लिए लंबी कतारें लगीं। मंदिरों के परिसर में अनेक संस्कार और सांगीतिक आयोजन हुए। बाहर मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

सिद्धपीठ ललिता देवी का स्वर्णाभूषणों और लाल रंग के फूलों से महागौरी स्वरूप में शृंगार किया गया। इक्कीस पुरोहितों की देखरेख में मुख्य यजमान संजीव अग्रवाल ने सर्वमंगल की कामना से शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान आरंभ कराया जिसकी पूर्णाहुति महानवमी को होगी। बाद में भंडारा में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा, महामंत्री धीरज नागर, पीसी वर्मा, महेंद्र मालवीय, उमेश मिश्रा आदि जुटे रहे।
विज्ञापन

सिद्धपीठ कल्याणी देवी मंदिर में सुशील पाठक की देखरेख में महाअष्टमी पर विशेष अनुष्ठान हुआ। मंदिर परिसर में मुंडन, कर्णछेदन संस्कार कराने वालों की भीड़ जुटी। अलोपीबाग स्थित अलोपशंकरी देवी मंदिर में बच्चों के संस्कारों और निशान चढ़ाने के लिए श्रद्धालु जुटे। मंदिर की आने वाले रास्तों पर जमावड़ा रहा। चौक गंगादास स्थित खेमामाई मंदिर में कंचन मालवीय की देखरेख में देवी का नवदुर्गा स्वरूप में शृंगार किया गया। देवी गीतों के बीच जयकारे भी गूंजे। सिविल लाइंस रोडवेज के सामने स्थित सिद्धेश्वरी गुप्त पीठ, कर्नलगंज कालीबाड़ी, कटरा कालीथान, समयामाई, जीरो रोड स्थित मां वैष्णोदेवी, हाईकोर्ट पानी टंकी अष्टभुजी देवी, हाईकोर्ट व सिविल लाइंस हनुमत निकेतन के दुर्गा मंदिरों में भी पाठ, नारियल चुनरी चढ़ाने को श्रद्धालु जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारण, पूर्णाहुति आज
देवी के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री का पूजन अर्चन सोमवार को होगा। महानवमी पर याज्ञिक अनुष्ठान से नवरात्र की पूर्णाहुति भी होगी। नवमी तक व्रत रखने व0 ाले मंगलवार को पारण करेंगे। 

पूजी गई कन्याएं, खिलाया भोग प्रसाद
घर-मंदिर में कन्या भोज एवं पूजन हुआ। बारह वर्ष से कम आयु की बेटियों को मां का स्वरूप मानकर विधिविधान से उनकी पूजा की गई, दक्षिणा दी गई। घरों और शक्तिपीठों में कन्याओं को खिलाने के लिए महिलाएं जुटीं। जिनके लिए बेटियों को घर पर बुलाना संभव नहीं हो सका, उन्होंने मंदिर जाकर उन्हें दही जलेबी खिलाई। वहीं बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं योजना की महानगर संयोजक डा.कीर्तिका अग्रवाल की देखरेख में छोटा बघाड़ा में कन्याओं का पूजन करने के बाद उन्हें खिलाया गया।


चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज
इलाहाबाद। मीरापुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को सुबह आठ बजे से 11 बजे तक चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी रामआसरे यादव के मुताबिक दीक्षा, यज्ञोपवीत, मुंडन, नामकरण आदि संस्कार नि:शुल्क कराए जाएंगे। बाद में कन्याओं को भोज भी कराया जाएगा। वहीं गायत्री प्रज्ञापीठ करेली में सुबह सात बजे से पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ होगा। संतोष कुमार गुप्ता के अनुसार सामूहिक गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद कन्याभोज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed