फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   GIS 400 KVA power sub-station will from August 15

400 केवीए जीआइएस सब स्टेशन से 15 अगस्त से मिलेगी बिजली

Sun, 26 Jul 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 26 Jul 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
GIS 400 KVA power sub-station will from August 15
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नैनी में स्थापित राज्य केपहले जीआइएस बिजली सब स्टेशन से अगले 15 अगस्त से इलाहाबाद व फतेहपुर को बिजली मिलने लगेगी। इसके  अलावा जिले के यमुनापार में ग्रामीणोें को 16 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए मेजा के मसौली गांव में 400 केवीए का सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। उक्त जानकारी शनिवार को यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक विशाल चौहान ने पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मिशन-2016 के तहत अगले साल से ग्रामीण इलाकोें में 16, जिला मुख्यालयों में 22 व बड़े शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी जिसके लिए सारी तैयारियां की जा रही हैं। नैनी में स्थापित टावर बनाने की यूनिट को पुन: स्थापित करने केलिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा ताकि इसमें नए सिरे से उत्पादन हो सके। इलाहाबाद में 132 केवीए के कौड़िहार और सैदाबाद उपकेंद्रों को संचालित किया जा चुका है। बताया कि राज्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त दुुरुस्त करने के लिए 22 नए उप केंद्रों की स्थापना की जा रही है। जिन्हें अगले साल गर्मियों से पहले संचालित किया जाएगा। इलाहाबाद में दो नए उपकेंद्र पुराने बिजली घर व कोरांव में स्थापित किए जा रहे हैं, जिन्हें इसी माह के अंत तक चालू करने की योजना है।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने बताया कि मैनपुरी व नोएडा में बिजली आपूर्ति के लिए बारा पावर प्लांट से मैनपुरी, नोएडा तक 765 केवीए की ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का काम जारी है। इससे पूर्व प्रमुख सचिव ने पूर्वी जोन के छह मंडलों इलाहाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, मिर्जापुर के मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। प्रमुख सचिव ने कहा कि मिशन-2016 के मद्देनजर योजनाओं को समय रहते पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के उपरांत प्रमुख सचिव ने आला विभागीय और बारा पावर प्लांट के अधिकारियों के साथ नैनी में नवनिर्मित 400केवीए सब स्टेशन का भी दौरा किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सब स्टेशन को 15 अगस्त को संचालित करने से पूर्व सारी तैयारियां पूरी कर ली जाय। निरीक्षण के समय निदेशक एपी सिंह, मुख्य अभियंता जीपी वर्मा समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed