फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   girls dead body found in derwa

घर से गायब छात्रा की कुएं में मिली लाश, हत्या का आरोप

Thu, 05 Mar 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
girls dead body found in derwa
डेरवा/जेठवारा (प्रतापगढ़)। सहेली के साथ दो दिन पहले निकली छात्रा का शव बाग में स्थित कुएं में मिला। छात्रा के चेहरे पर चोट के निशान हैं। मृतका के चाचा ने सहेली व उसके मंगेतर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सहेली को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तहरीर मिलने पर सहेली व उसके मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सबलगढ़ डेरवा (त्रिपाठी नगर) की रहने वाली नेहा सरोज (17) पुत्री सपन सरोज कक्षा बारह की छात्रा थी। वह सोमवार दोपहर गांव की ही अपनी सहेली सविता पुत्री किशुन सरोज के साथ खेत की ओर गई थी। शाम को सविता घर लौट आई, लेकिन नेहा नहीं लौटी। परिजन उसकी खोजबीन करते हुए सविता से पूछने पहुंचे। पूछताछ में सविता ने बताया कि नेहा उससे पहले ही घर लौट आई थी। परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। बुधवार की सुबह तोखा का पुरवा में एक पुराने कुएं में नेहा का शव उतराता मिला।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सविता के भाई ने नेहा के परिवार वालों को सूचना दी। जिसके बाद लोग भागकर कुएं पर पहुंचे। शव देखते ही लोग बिलखने लगे। नेहा के परिवार वालों ने सविता व उसके मंगेतर पंकज सरोज निवासी गुजवर थाना महेशगंज पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले। जानकारी मिलने पर सीओ सदर रुचि गुप्ता भी मौके पर पहुंच गईं। मृतका के चाचा भैयाराम की तहरीर पर पुलिस ने सविता व उसके मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जेठवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि सविता व पंकज के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके मंगेतर की तलाश चल रही है। वह घर से फरार है। आंख व चेहरे पर मिले चोट के निशान कुएं में गिरने के दौरान भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed