प्रयागराज : चार बच्चों की मां ने 20 साल के प्रेमी संग खाया जहर, प्रेमिका की मौत, युवक की हालत नाजुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि करमा चौकी क्षेत्र के एक गांव में रविवार को विवाहिता महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि महिला को चार बच्चे दो बेटा और दो बेटी हैं। पति मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। दोनों की खुशहाल जिंदगी चल रही थी।
इसी बीच महिला को पड़ोस के बीस वर्षीय एक युवक से प्रेम हो गया। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे और चोरी छुपे मिलने लगे। शनिवार की शाम पति जब घर वापस आया तो दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखा, जिसके बाद आपस में कहासुनी भी हुई। इस बीच रविवार को दोपहर में दोनों ने एक साथ जहर खा लिया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल भागे जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
युवक का करमा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह ने मृतका का शव अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने पर एसओ राकेश कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और पति से घटना की जानकारी हासिल किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।