फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girlfriend ate poison with boyfriend, woman died, a serious

प्रयागराज : चार बच्चों की मां ने 20 साल के प्रेमी संग खाया जहर, प्रेमिका की मौत, युवक की हालत नाजुक

Sun, 17 Oct 2021 07:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Oct 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend ate poison with boyfriend, woman died, a serious
Crime
घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे महिला की मौत हो गई। प्रेमी का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। महिला को पति ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद पत्नी से कहासुनी हो गई थी। प्रेमी-प्रेमिका के जहर खाने देने के बाद पति ही ट्राली से पत्नी को करमा पुलिस चौकी तक ले आया। महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बता दें कि करमा चौकी क्षेत्र के  एक गांव में रविवार को विवाहिता महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि महिला को चार बच्चे दो बेटा और दो बेटी हैं। पति मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। दोनों की खुशहाल जिंदगी चल रही थी।

विज्ञापन

 

इसी बीच महिला को पड़ोस के बीस वर्षीय एक युवक से प्रेम हो गया। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे और चोरी छुपे मिलने लगे। शनिवार की शाम पति जब घर वापस आया तो दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखा, जिसके बाद आपस में कहासुनी भी हुई। इस बीच रविवार को दोपहर में दोनों ने एक साथ जहर खा लिया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल भागे जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवक का करमा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह ने मृतका का शव अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने पर एसओ राकेश कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और पति से घटना की जानकारी हासिल किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed