फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl student hanged herself in girls hostel, depression pills recovered from room

Prayagraj : गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे से बरामद हुईं डिप्रेशन की गोलियां

Sun, 22 Jan 2023 09:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 09:16 PM IST
सार

कर्नलगंज के छोटा बघाड़ा में रहने वाली आईईआरटी की छात्रा साक्षी मद्धेसिया (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसने रात में मां से बात की थी।

विज्ञापन
Girl student hanged herself in girls hostel, depression pills recovered from room
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नलगंज के छोटा बघाड़ा में रहने वाली आईईआरटी की छात्रा साक्षी मद्धेसिया (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसने रात में मां से बात की थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि अवसाद की दवाएं मिली हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसने अवसाद के चलते यह कदम उठाया।

विज्ञापन

साक्षी पुत्री अनिल प्रसाद आईईआरटी में पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह मूल रूप से बुडबेडवा थाना विंडमगंज जनपद मिर्जापुर की रहने वाली थी। शहर में छोटा बघाड़ा के रामप्रिया रोड स्थित शास्त्री गर्ल्स पीजी हॉस्टल में रहती थी। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह पांच बजे के करीब मां ने फोन किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की।

विज्ञापन

मां ने बगल में रहने वाली सहेली को बताया तो उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने सोचा कि वह सो रही होगी। सुबह 10 बजे के करीब मां ने फिर फोन किया लेकिन इस बार भी कॉल नहीं रिसीव हुई। मां ने इसकी जानकारी दी तो सहेली फिर उसे बुलाने पहुंची। कई बार आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला तो उसने हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं को जानकारी दी। किसी तरह खिड़की से भीतर झांका गया तो साक्षी फंदे पर लटकी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस कुंडी तोड़कर भीतर पहुंची और परिजनों को जानकारी देकर शव फंदे से उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला लेकिन काफी दवाएं मिलीं। इनमें से कुछ दवाएं अवसाद की थीं। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि परिजन भी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। इतना कहा कि छात्रा ने मां से रात में बात की थी। हालांकि उस दौरान उसने कोई ऐसी बात नहीं बताई जिससे यह पता चले कि वह परेशान हो। परिजनों के आने पर देर शाम पंचायतनामा की कार्रवाई हो गई है। पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed