फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl shot dead from office

ऑफिस से घर लौट रही युवती को मारी गोली

Mon, 24 Dec 2018 02:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
Girl shot dead from office
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
ऑफिस से अपने सहकर्मी संग घर लौट रही एक युवती को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। गोली पैर में लगकर आरपार हो गई। गोली लगते ही युवती स्कूटी समेत नीचे गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही उसके दूसरे साथी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही। युवती के होश में न होने से घटना की वजह मालूम नहीं चल सकी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के धोबीघाट चौराहे पर जमीन के कारोबार से जुड़ी एक कंपनी का ऑफिस है। इसमें नैनी निवासी दिव्या शर्मा (24) पिता बनवारी लाल शर्मा भी काम करती है। रविवार को भी वह ऑफिस में जरूरी काम निपटाने आई थी। शाम करीब छह बजे दिव्या ऑफिस का काम निपटाकर जीरो रोड निवासी अनुभा के साथ अपनी स्कूटी से नैनी स्थित घर जाने को निकली। दिव्या ही स्कूटी भी चला रही थी। अनुभा के मुताबिक ऑफिस से निकलकर वह लोग लोक सेवा आयोग की ओर जा रहे थे। शाम करीब 6.20 मिनट पर जैसे ही जागृति अस्पताल से थोड़ा आगे बढ़े, पीछे से एक बाइक पर आए तीन युवक उनके एकदम करीब पहुंच गए।
विज्ञापन


उनमें बीच में बादामी रंग की जैकेट पहने एक युवक ने गाली देने के बाद जांघ पर सटाकर गोली मार दी। अनुभा के मुताबिक गोली लगते ही दिव्या नीचे गिर पड़ी और लड़के उसी रास्ते पर तेजी से आगे भाग निकले। उसने घटना की जानकारी तुरंत प्रोपाराइटर हिमांशु को दी। ऑफिस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घायल युवती को वह लोग लेकर जागृति पहुंचे लेकिन, वहां भर्ती करने से इंकार कर दिया गया। तब तक सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस उसे लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंची। तब तक परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। दिव्या की हालत खतरे से बाहर है लेकिन, सदमे की हालत में होने से वह कुछ बोल नहीं पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बनवारी लाल शर्मा के मुताबिक दिव्या को नौकरी करने की इच्छा थी इसलिए बीएससी में प्रवेश लेने के बाद उसने पढ़ाई बीच में छोड़कर काम करना शुरू कर दिया। पिता नैनी स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा महाविद्यालय के पास एक फोटो स्टेट दुकान चलाते हैं। एसएसपी नितिन तिवारी ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बात करके वजह जानने की कोशिश की लेकिन, परिवार के लोगों ने किसी तरह की जानकारी से इंकार किया। पुलिस अब दिव्या के सामान्य होने का इंतजार कर रही है। सीओ आलोक मिश्र के मुताबिक पुलिस सभी बिन्दूओं पर पड़ताल कर रही है। जिस तरह से गोली मारी गई उससे लग रहा कि दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। उसके ऑफिस के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed