फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl injured after being hit by a bike dies while being taken to the hospital

Prayagraj News: बाइक की चपेट में आकर घायल बालिका की अस्पताल ले जाते समय मौत

Sat, 08 Aug 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 08 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Girl injured after being hit by a bike dies while being taken to the hospital
थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव में शुक्रवार की शाम को हंडिया-जंघई मार्ग पर बाइक की टक्कर से घायल बालिका की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सियाडीह गांव निवासी अजय कुमार गुप्ता का गांव में ही हंडिया-जंघई मार्ग के पास मकान है। अजय पुणे में रहकर ट्रक ड्राइवर का काम करते हैं। उनकी पत्नी नादानी देवी बेटा शिवांश (10), बेटी शिवानी (9) तथा श्रेया (8) के साथ घर पर रहती हैं।
विज्ञापन

शिवानी स्थानीय एक स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। शुक्रवार की शाम 4 बजे के करीब वह घर के सामने खेल रही थी। इसी बीच जंघई की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल होकर वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन

परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरांयपीथा धनूपुर ले गए। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल बालिका के मौत की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अनूप सरोज ने कहा कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed