फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   girl hanged in Rajruppur

कमरे में फांसी पर लटकी मिली इंटर की छात्रा

Thu, 26 Dec 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
girl hanged in Rajruppur
राजरूपपुर की घटना, दो महीने बाद होनी थी शादी
विज्ञापन

प्रयागराज। धूमनगंज के राजरूपपुर में रहने वाली इंटर की छात्रा सुनैना यादव(18) कमरे के भीतर फांसी पर लटकी मिली। शाम को मां पहुुंची तो उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, सुनैना राजरूपपुर में पानी की टंकी के पास अपनी मां व अन्य परिजनों के साथ रहती थी। पिता की मौत के बाद उसकी मां घर के खर्चे चलानेके लिए लोगों के घरों में काम करने लगी थी। रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी वह काम पर गई थी। शाम छह बजे के करीब वह लौटकर घर आई। जैसे ही वह कमरे में पहुंची, भीतर का नजारा देखकर उसके मुंह से चीख निकल गई। सुनैना फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। शोरगुल सुनकर ऊपरी तल पर रहने वाले उसके दादा व अन्य परिजनोें के साथ ही पड़ोसी भी आ गए। अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में मृतका की मां ने बताया कि दो महीने बाद सुनैना की शादी होनी थी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। हालांकि वह इसकी वजह नहीं बता पा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फिंगर प्रिंट भी भेजा गया फोरेंसिक जांच के लिए
प्रयागराज। उधर बम्हरौली स्थित अल्का विहार कॉलोनी में संदिग्ध हाल में मृत मिली सरायइनायत निवासी अंजना सिंह की मौत का राज तीसरे दिन भी नहीं खुल सका। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मृतका के उंगलियों के निशान का सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा। दरअसल पुलिस इसे खुदकुशी का मामला बता रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला उलझ गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। साथ ही उसके गर्दन पर गहरे जख्म के निशान भी मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि मृतका की गर्दन के अलावा शरीर पर अन्य किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं। मौके से मिले चाकू को फोरेंसिक जांच के लिए पहले ही भेजा जा चुका है। फिंगर प्रिंट के फोरेंसिक जांच के बाद साफ हो जाएगा कि चाकू पर मिले निशान अंजना के हैं या किसी और के। उधर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरोें से भी बात की जाएगी। सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed