फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gherao of Vice Chancellor's office for offline classes in Allahabad University

इलाहाबाद विवि में ऑफलाइन कक्षाओं के लिए कुलपति कार्यालय का घेराव

Wed, 15 Sep 2021 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Sep 2021 07:03 PM IST
सार

छात्रनेताओं का कहना था कि कोरोना महामारी काल में जब भौतिक रूप से पढ़ाई मुमकिन नहीं थी, तब ऑनलाइन कक्षा का विकल्प देखा गया था। वह पर्याप्त नहीं था। ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी उचित ढंग से नहीं हुआ।

विज्ञापन
Gherao of Vice Chancellor's office for offline classes in Allahabad University
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन 421वें दिन भी जारी रहा। विभिन्न छात्र संगठनों संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विश्वविद्यालय खोलने की मांग को लेकर कुलपति कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। अंत में कुलानुशासक को ज्ञापन दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। 
विज्ञापन


छात्रनेताओं का कहना था कि कोरोना महामारी काल में जब भौतिक रूप से पढ़ाई मुमकिन नहीं थी, तब ऑनलाइन कक्षा का विकल्प देखा गया था। वह पर्याप्त नहीं था। ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी उचित ढंग से नहीं हुआ। तमाम छात्रों के  पास ऑनलाइन अध्ययन के लिए संसाधन उपलब्ध नहीं हैं।  ऑनलाइन शिक्षा विकल्प मात्र है। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य भौतिक कक्षाओं से ही संभव है।
विज्ञापन


हर क्षेत्र में कामकाज सुचारू रूप से चलने लगा है। प्रदेश में तमाम शिक्षण संस्थान एवं अन्य विश्वविद्यालय खुल गए हैं और उनके ऑफलाइन शिक्षण कार्य शुरू हो गया लेकिन विवि प्रशासन ने अभी भौतिक कक्षाओं के संचालन के बिषय में नहीं सोच रहा है। छात्रनेताओं ने ज्ञापन देकर कोविड निर्देशों का पालन करते हुए विश्वविद्यालय में ऑफकक्षा शुरू करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सचिव बनाए जाने पर मो.राशिद का भव्य स्वागत 
सीएमपी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मो.राशिद को समाजवादी छात्रसभा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रदेश सचिव बनने के बाद पहली बार शहर आगमन पर बुधवार को छात्रनेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। सीएमपी डिग्री कॉलेज में राशिद ने चौधरी महादेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला कार्यालय पहुंचकर पंडित जवाहर और इविवि में छात्रसंघ भवन स्थित शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने छात्रसंघ बहाली के चल रहे आंदोलन का समर्थन किया। इस मौके पर मो.दानिश, मो. सलमान, आशिफ, इम्तियाज शमी, अभिषेक यादव, अभिषेक सिंह, शनि, एहतेशाम, सुहैल, अखिलेश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed