{"_id":"5cc8a17abdec2206ff5a50c3","slug":"gas-leakage-fire-destroy-many-items","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीकेज से लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीकेज से लगी आग, लाखों का सामान राख
Wed, 01 May 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। कर्नलगंज के छोटा बघाड़ा में रहने वाले चाट विक्रेता के घर मंगलवार दोपहर गैस लीकेज से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। उधर घटना में 60 हजार नगद भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
जालौन जिले के कौंच गांव का रहने वाला चाट विक्रेता संजय कुमारकुशवाहा छोटा बघाड़ा में किराये के कमरे में रहता है। साथ मेें माता-पिता भी रहते हैं। मंगलवार दोपहर में उसकी मां खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस लीकेज होने लगी और वहां आग लग गई। इस पर वह चीखते हुए बाहर की ओर भागी। कुछ ही देर में आग पूरे कमरे में फैल गई और वहां रखा सामान जलने लगा।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस व फायरब्रिगेड भी पहुंच गई। हालांकि जब तक आग बुझाई जाती, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। घरवालों का कहना है कि घर मेें रखी 60 हजार नगदी भी आग की चपेट में आकर जल गई। बताया कि 15 दिन बाद संजय की शादी थी और रुपये खरीदारी के लिए रखे थे।
विज्ञापन