{"_id":"6a10b7dc379c8a588609eacd","slug":"gangster-act-will-be-imposed-on-three-people-including-the-leader-of-chhaila-babu-gang-allahabad-news-c-407-1-ggp1006-15170-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: छैला बाबू गैंग के सरगना समेत तीन पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: छैला बाबू गैंग के सरगना समेत तीन पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट
Sat, 23 May 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 23 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
छैला बाबू गैंग के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा है। गाड़ियों की चोरी करने वाले इस सुसंगठित गिरोह के सरगना छैला बाबू सरोज और उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गैंगेस्टर की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर जानकारी मिली कि शृंग्वेरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के बरेज गांव निवासी छैला बाबू सरोज गैंग का मुखिया है। उसके साथ कटरा नवाबगंज निवासी अंकित कुमार गौतम व कसारी निवासी अंशू दुबे शामिल हैं।
इस गिरोह की अवैध रूप से अर्जित की गई अकूत संपत्ति पर अंकुश लगाने एवं इनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सख्त विधिक कार्रवाई की गई है।