फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga's water level increased, ghats submerged in Shringverpur Dham

Prayagraj News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, शृंग्वेरपुरधाम में डूबे घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased, ghats submerged in Shringverpur Dham
उफनाई गंगा से श्रृंग्वेरपुर धाम में डूबे गंगा घाट और चौकियों के बीच भरा बाढ़ का पानी।
पिछले तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। शृंग्वेरपुरधाम के सभी स्नान घाट पूरी तरह से डूब गए हैं। स्नान चौकियां भी पानी की चपेट में आ गई हैं। साथ ही श्मशान घाट भी पानी में समा गया है। इससे शव के अंतिम संस्कार करने में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के साथ फटे बादल का पानी अब गंगा में बहकर प्रयागराज पहुंच रहा है। इससे पिछले कई दिनों से लगातार गंगा का उफान बढ़ता जा रहा है। फलस्वरूप रामघाट से लेकर विद्यार्थी घाट तक डूब गया है। स्थानीय तीर्थ पुरोहित पंडित काली सहाय त्रिपाठी कहते हैं कि भादो के महीने में तो वैसे भी गंगा उफान पर रहती हैं जबकि उत्तराखंड में बादल फटने से बाढ़ और भी तेज हो गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी स्नान घाट ढक लिया है, चाैकियां पानी के बीच रखी हैं। इससे सावधान रहकर श्रद्धालुओं को स्नान करना चाहिए।
विज्ञापन

गंगा की बाढ़ के कारण ही धाम का श्मशान घाट भी पानी में समा गया है। इससे शव लेकर अंतिम संस्कार करने आए परिजनों और ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लीला का पूरा सम्हई से शव लेकर अंतिम संस्कार करने पहुंचे राजकीय मुद्रण कर्मी शिव प्रसाद बताते हैं कि बड़ी मुश्किल में किसी तरह ऊपर चिता लगाकर मुखाग्नि दे दी गई। मगर चिता जलने के बाद उसे बुझाने के लिए गंगा जल लाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed