फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga on the door of the big Hanuman temple

बड़े हनुमान मंदिर के द्वार पर ठिठकीं गंगा

Thu, 06 Sep 2018 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 06 Sep 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
Ganga on the door of the big Hanuman temple
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
गंगा-यमुना में उफान जलस्तर के स्थिर होने के बाद थम गया है। बुधवार को बड़े हनुमान मंदिर के सामने वाले वाले सभी मार्ग लबालब रहे। बाढ़ के पानी को देखने को तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। जलस्तर स्थिर होने से लोगों को फौरी राहत जरूर मिली है, लेकिन कछारी इलाकों के मोहल्लों में खतरा अभी कम नहीं हुई है। कानपुर से गंगा में छोड़ा गया चार लाख क्यूसेक पानी परेशानी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


उत्तराखंड, एमपी समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में लगातार वर्षा के साथ हथिनीकुंड, नरौरा, ओखला, कानपुर बैराज से भारी पानी गंगा-यमुना में छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा बना है। कछारी इलाकों में हड़कंप की स्थिति है। लोगों की रात की नींद उड़ गई है। बाढ़ प्रखंड के एक्सईएन मनोज कुमार सिंह के मुताबिक कानपुर बैराज से फिर 4.13 लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। बुधवार तक इसका असर रहेगा। उम्मीद है कि इसके बाद जलस्तर कम होगा। उधर, कछारी इलाकों की बस्तियों में पानी तो अभी नहीं घुसा है, लेकिन राजापुर, सलोरी, बघाड़ा, दारागंज, बेली, चांदपुर के निचले इलाकों में रहने वाले सांसत में हैं।
विज्ञापन


 इधर चार दिन से गंगा-यमुना के जल स्तर में हो रही वृद्धि से हड़कंप मचा रहा। माना जा रहा था कि मंगलवार रात में गंगा बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बुधवार को फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.78 मीटर और छतनाग में 80.54 मीटर रिकार्ड किया गया। इसी तरह नैनी में यमुना का जलस्तर 81.17 मीटर पर स्थिर रहा। जलस्तर फाफामऊ में 4 सेमी, छतनाग में 8 और नैनी में यमुना के जलस्तर में 11 सेमी. की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed