फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga Expressway will pass through 30 tehsils of 12 districts, will cost around Rs 36410 crore

12 जिलों की 30 तहसीलों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 36410 करोड़ आएगी लागत

Wed, 02 Jun 2021 01:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Jun 2021 01:24 AM IST
सार

  • कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ते ही गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए काम शुरू
  • जिले में भूमि अधिग्रहण का काम फिर शुरू, अभी तक 23 सौ से अधिक  काश्तकारों का हो चुका है अधिग्रहण
  • सोरांव तहसील के 20 गांवों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

विज्ञापन
Ganga Expressway will pass through 30 tehsils of 12 districts, will cost around Rs 36410 crore
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ते ही यूपी सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना गंगा एक्सप्रेस वे पर काम शुरू हो गया। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले एक्सप्रेस वे के लिए जिले के सोरांव तहसील में 20 गांवों में भूमि अधिग्रहीत की जानी है। उसमें से 23 सौ से अधिक काश्तकारों की भूमि अधिग्रहीत हो चुकी है। प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक बाकी बचे हुए काश्तकारों की भूमि का अधिग्रहण का काम फिर शुरू हो चुका है। जून तक  अधिग्रहण का काम पूरा करने का लक्ष्य है। अधिग्रहण की जिम्मेदारी सोरांव एसडीएम को सौंपी गई है। 

विज्ञापन

Ganga Expressway will pass through 30 tehsils of 12 districts, will cost around Rs 36410 crore
गंगा एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित रुट - फोटो : अमर उजाला

जिले में गंगा एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जनवरी से ही शुरू हो चुका था। सोरांव एसडीएम की अगुवाई में तहसीलदार के द्वारा इस काम को किया जा रहा है। एडीएम फाइनेंस एमपी सिंह के मुताबिक गंगा एक्सप्रेस वे के लिए एलाइनमेंट के मुताबिक जिले में कुल 36 सौ काश्तकारों की भूमि अधिग्रहीत करने के लिए चिह्नित की गई है। उसमें से 50 फीसदी भूमि मार्च तक अधिग्रहीत की जा चुकी थी। लेकिन उसके बाद कोरोना की दूसरी लहर के चलते अधिग्रहण का काम ठप पड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganga Expressway will pass through 30 tehsils of 12 districts, will cost around Rs 36410 crore
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इस दौरान लॉकडाउन भी लगा रहा। इस वजह से अधिग्रहण का काम रोक दिया गया था। लेकिन, अब संक्रमण कम हुआ तो भूमि अधिग्रहण का काम फिर शुरू कर दिया गया है। इसमें जहां भी ग्राम सभा की भूमि है। उसे भी अधिग्रहीत कर लिया गया है। अभी तकरीबन 13 सौ काश्तकारों की भूमि अधिग्रहीत होनी है। उनसे संपर्क किया जा रहा है। बैनामे की तारीखें निश्चित की जा रही हैं। जिससे कि उन्हें तहसील ले जाकर भूमि का बैनामा कराया जा सके। 

विज्ञापन

Ganga Expressway will pass through 30 tehsils of 12 districts, will cost around Rs 36410 crore
expressway - फोटो : अमर उजाला
उधर, शासन की ओर से इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे का निर्माण करने के लिए 11 कंपनियों ने अपनी इच्छा जताई है। इसमें मलेशिया और दक्षिण कोरिया की कंपनियां भी तैयार हैं। शासन की ओर से जल्दी ही इन कंपनियों को साइट का दौरा कराया जाएगा, जिससे कि वे काम की व्यापकता को समझ लें। इसके बाद बिड मांगी जाएगी।

इस एक्सप्रेस के लिए कुल 36410 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। यह 12 जिलों की 30 तहसीलों से होकर गुजरेगी। मेरठ के बाद यह हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और फिर प्रयागराज पहुंचकर समाप्त होगी। प्रयागराज में यह बारी, सरायनंदन उर्फ समसपुर, सराय मदन सिंह उर्फ चांटी, सराय भारत उर्फ होलागढ़, सराय हरीराम, खेमकरनपुर, माधोपुर, मलाक चतुरी आदि गांवों से गुजरेगा। इन गांवों में भूमि अधिग्रहीत की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed