Prayagraj : डिलीवरी बॉय को रास्ते में रोक कर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
हंडिया पुलिस ने एक ऐसे लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो विभिन्न कंपनियों के डिलीवरी बॉय को रास्ते में रोक कर लूट की घटनाएं अंजाम देते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंडिया पुलिस ने एक ऐसे लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के डिलीवरीबॉय को रास्ते में रोककर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल, टैबलेट के साथ 10,700 नकद बरामद किए गए हैं।
एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा ने बताया कि 8, 9 और 10 मई को हंडिया थाना क्षेत्र में मोबाइल, टैबलेट लूट की चार घटनाएं सामने आईं। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो बदमाशों की मोटरसाइकिल के नंबर मिले। फुटेज से यह भी क्लू मिला कि चारों घटनाओं में एक ही गिरोह का हाथ हो सकता है। बाइक नंबर के आधार पर सबसे पहले पीयूष पांडेय को हिरासत में दिया गया।
उससे पूछताछ में तीन अन्य अभियुक्तों रजनीश पांडेय, आयुष पांडेय और शनि उर्फ वेद प्रकाश यादव का नाम सामने आया। इसके बाद उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया। विस्तृत पूछताछ में इन सभी ने चारों घटनाओं में अपनी संलिप्तता की बात कबूल की। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चारों घटनाओं में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, लूटे गए एक मोबाइल, एक टैबलेट के साथ ही नकदी बरामद की गई।
गोदाम से ही करते थे रेकी
एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई अहम बातों का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि वह कंपनियों के गोदाम से ही डिलीवरी बॉय का पीछा करते थे और फिर सुनसान में रोककर लूट की वारदात अंजाम देते थे। इसके लिए उन्होंने हंडिया, धूमनगंज, पुरामुफ्ती आदि इलाकों में स्थित अलग-अलग कंपनियों के गोदाम चिन्हित कर रखे थे। पिछले कुछ दिनों से वह हंडिया स्थित गोदाम की रेकी कर रहे थे। यहां से सामान लेकर निकलने वाले अलग-अलग डिलीवरी बॉय को उन्होंने 8, 9 और 10 मई को शिकार बनाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.