{"_id":"67222c476cbb9c64b406f37b","slug":"ganesh-lakshmi-idols-made-in-kolkata-chunar-became-the-first-choice-of-the-people-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कोलकाता-चुनार की बनीं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां लोगों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कोलकाता-चुनार की बनीं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां लोगों की पहली पसंद
Wed, 30 Oct 2024 06:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Oct 2024 06:23 PM IST
सार
चौक के मूर्ति व्यापारी संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी मूर्तियां देश में निर्मित की गई हैं और मिट्टी से बनाई गई हैं। ज्यादातर मूर्तियां कोलकाता और चुनार से मंगाई गई हैं। वहीं, राजेश जायसवाल ने बताया कि ग्राहकों की मांग पर राजस्थानी सजावट से सजी मूर्तियों को मंगाया गया है।
विज्ञापन
धनतेरस पर भगवान लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की हुई खरीदारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिवाली पर कोलकाता और चुनार की बनीं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां बाजार में लोगों की पसंदीदा बनीं हुईं हैं। मंगलवार को लोगों ने जमकर मूर्तियां खरीदीं। एक जोड़ी (लक्ष्मी-गणेश) मूर्ति की कीमत 50 से लेकर पांच हजार रुपये तक है। हाथ में मोदक लिए और मूसक पर सवार गणेश जी की मूर्तियों की मांग सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन
चौक के मूर्ति व्यापारी संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी मूर्तियां देश में निर्मित की गई हैं और मिट्टी से बनाई गई हैं। ज्यादातर मूर्तियां कोलकाता और चुनार से मंगाई गई हैं। वहीं, राजेश जायसवाल ने बताया कि ग्राहकों की मांग पर राजस्थानी सजावट से सजी मूर्तियों को मंगाया गया है।
विज्ञापन
किसी ने कमल आसन तो किसी ने मूसक पर सवार गणेश की मूर्तियां खरीदीं
किसी ने कमल आसन पर बैठे गणेश तो किसी को मूसक पर सवार मूर्तियां खरीदीं। मूर्ति खरीद रहीं आरती प्रकाश ने बताया कि गणेश जी की सूंड माता लक्ष्मी की तरफ होना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
मूर्तियों के दाम
- कमल आसन वाली 80-100 रुपये प्रति पीस
- बाईं तरफ सूंड वाली मूर्ति 100-500 रुपये प्रति पीस
- दाईं तरफ सूंड वाली मूर्ति 100-350 रुपये प्रति पीस
- शंख वाली मूर्ति 50-100 रुपये प्रति पीस
- कोलकाता और चुनार की मूर्तियां 120- 5000 रुपये तक प्रति पीस