{"_id":"61d497cdd3deb4372c2b09d9","slug":"gadkari-will-give-more-than-five-thousand-crore-rupees-to-sangamnagari-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : संगमनगरी को आज पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की सौगात देंगे गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : संगमनगरी को आज पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की सौगात देंगे गडकरी
Wed, 05 Jan 2022 12:24 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:24 AM IST
सार
विस चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले बुधवार को संगमनगरी को पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विस चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले बुधवार को संगमनगरी को पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की सौगात मिलेगी। शृंगवेरपुर धाम में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इनररिंग रोड और रामवन गमन मार्ग समेत कई सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन सड़क परियोजनाओं के निर्माण से यूपी में आध्यात्मिक -सांस्कृतिक पर्यटन को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रीवा रोड पर पालपुर से महुआरी होते हुए अंदावा से सहसों तक 29.50 किमी लंबी इनररिंग रोड का निर्माण प्रथम चरण में कराया जाएगा। प्रथम चरण में इस परियोजना पर 3050 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कुंभ से पहले इनर रिंग रोड के निर्माण से कानपुर से मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना होगा। वहीं, एमपी से कानपुर या वाराणसी जाने वालों को भी इससे काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
अफसरों का कहना है कि बिना वाहन शहर में प्रवेश किए बिना इनर रिंग रोड के रास्ते निकल जाएंगे। इससे शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके अलावा कई जगह लिंक मार्ग भी प्रस्तावित हैं। इन लिंक मार्गों के निर्माण से गंगा-यमुना के कछारी इलाके के उन लोगों को राहत मिल जाएगी, जो शहर से अब तक कटे हुए हैं और लंबी दूरी तय कर उनको खरीदारी के लिए बाजार आना पड़ता है।
विज्ञापन
इनर रिंग रोड परियोजना में गंगा-यमुना पर तीन पुल बनाए जाएंगे। इसमें गंगा पर दो और यमुना पर एक पुल का निर्माण होना है। गंगा पर नीबी कला के पास ढाई किमी लंबा पुल बनाया जाएगा। इसी तरह खुरेसर कछार में भी गंगा पर एक किमी लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह यमुना पर बसवार गांव के पास एक किमी लंबा पुल बनाने की योजना है। इसी तरह 2119 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली राम वन गमन मार्ग परियोजना का भी गडकरी शिलान्यास करेंगे। इस राम वन गमन मार्ग के पूरा होने से जहां चित्रकूट और अयोध्या में पर्यटकों की वृद्धि होगी, वहीं यह परियोजना आगामी महाकुंभ के आयोजन में आवागमन के लिहाज से उपयोगी साबित होगी।
इस परियोजना का भी निर्माण दो चरणों में प्रस्तावित है। प्रथम चरण की लंबाई 54.50 किमी और दूसरे चरण की लंबाई 46.80 किमी है। प्रथम चरण में शृंगवेश्वर धाम के निकट गंगा नदी पर एक किमी लंबा सेतु और कौशाम्बी में राजापुर के पास महेवा घाट पर यमुना नदी पर लगभग 600 मीटर लंबा सेतु बनाया जाएगा। राम वन गमन मार्ग की कुल लंबाई 102 किमी होगी। इसमें दो सेतु, दो आरओबी और दो फ्लाई ओवर भी प्रस्तावित हैं।