फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gadau Pasi

अवैध गतिविधियों में लिप्त गदऊ समेत नौ बंदियों की जेल बदली

Fri, 30 Aug 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gadau Pasi
Gadau Pasi
केंद्रीय कारागार नैनी से अलग-अलग जनपदों में भेजे गए
विज्ञापन

शातिर अपराधी राजा पांडेय भेजा गया फर्रुखाबाद जेल
नैनी। जेल के भीतर रहकर अवैध गतिविधियों में लिप्त शातिर गदऊ पासी समेत नौ बंदियों को गैरजनपद की जेलों में भेजा गया है। इनमें राजा पांडेय के साथ ही नीरज वाल्मीकि हत्याकांड का आरोपी संजय यादव भी शामिल है। जेल प्रशासन ने बताया कि इन सभी को प्रदेश की अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है।
नैनी जेल के भीतर अनियमितता की शिकायतें अक्सर आती रहती हैं। जिस पर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ ही जेल प्रशासन भी अपनी ओर से कार्रवाई करता है। जेल में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने, बंदियों के अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर भी कार्रवाई की जाती है। पूर्व में भी जेल में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की ओर से की गई छापेमारी में भी आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हो चुकी हैं। जिसके बाद संबंधित बंदियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जेल प्रशासन की ओर से उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई थी। इसी क्रम में पिछले दिनों जेल में निरुद्ध नौ बंदियों को अन्य जनपदों की जेलों में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। यह वह बंदी हैं जो हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, गैंगस्टर व आपराधिक साजिश रचने के आरोप में जेल में निरुद्ध हैं। जिसके बाद पिछले 21 दिनों के भीतर ही यहां से नौ शातिर अपराधियों को गैरजनपद की जेलों में भेजा जा चुका है। इनमें एक लाख का इनामी रह चुके गदऊ पासी के अलावा शातिर राजा पांडेय भी शामिल है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचबी सिंह का कहना है कि रूटीन प्रक्रिया के तहत बंदियों की गतिविधियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। जिस पर शासन के आदेश के बाद ही नौ बंदियों को अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

कौन किस जेल में हुआ स्थानांतरित
गदऊ पासी आजमगढ़
दानिश हैदर आजमगढ़
उधम सिंह आजमगढ़
उदय यादव बांदा
राजा पांडेय केंद्रीय कारागार फर्रुखाबाद
तारिक कानपुर देहात
शाकिब सीतापुर
कल्लू सोनकर गोंडा
संजय यादव सोनभद्र
किसलिए बदली गई जेल
जेल सूत्रों की मानें तो जिन बंदियों को गैरजनपद की जेलों में शिफ्ट किया गया है, उनमें गदऊ, दानिश हैदर व उधम सिंह को प्रशासनिक कारणोें से, तारिक व शाकिब को गतिविधियां संदिग्ध होेने, संजय यादव व उदय यादव को जेल में मुर्गा पार्टी करने व राजा पांडेय पर अन्य कारणोें से कार्रवाई हुई है। एक अन्य बंदी कल्लू सोनकर जेल में हत्या के मामले में निरुद्ध था और उस पर जेल में रहने के दौरान ही झूंसी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव पर हमले की साजिश रचने के आरोप में भी मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed