फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Funds transferred to over 30 accounts in 1.78 crore fraud against retired CMS

Prayagraj News: सेवानिवृत्त सीएमएस से 1.78 करोड़ की ठगी में 30 से अधिक खातों में ट्रांसफर हुई रकम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Funds transferred to over 30 accounts in 1.78 crore fraud against retired CMS
बेली अस्पताल की पूर्व सीएमएस को डिजिटल अरेस्ट कर 1.78 करोड़ रुपये ठगने वाले गिरोह ने रकम को एक-दो नहीं, बल्कि 30 से अधिक खातों में ट्रांसफर की थी। साइबर पुलिस की जांच में अलग-अलग खातों में रकम भेजने की जानकारी सामने आने के बाद अब पुलिस इन खातों और उनके संचालकों की कड़ियां खंगाल रही है। गिरफ्तार आयुष अवस्थी से पूछताछ के बाद फरार आरोपियों की तलाश में लखीमपुर खीरी, पीलीभीत समेत कई शहरों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मामले में लखीमपुर खीरी निवासी निशांत त्रिवेदी और पीलीभीत के दुधिया खुर्द बंजरिया निवासी राजन शुक्ला को वांछित किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए साइबर पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, बैंक खातों और ठगी की रकम के इस्तेमाल से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ सकती है।
विज्ञापन

साइबर पुलिस ने लखीमपुर खीरी से आयुष अवस्थी को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि उसकी मैनपावर सप्लाई कंपनी के करंट खाते में भी ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने कई खातों की पड़ताल शुरू की तो रकम के लेनदेन की कड़ियां कई अधिक खातों तक पहुंच गईं। अब पुलिस इन खातों में रकम आने और वहां से आगे ट्रांसफर होने की पूरी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed