फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fugitive murderer threatens family calls for security

फरार हत्यारोपी दे रहे परिवार को धमकी, सुरक्षा की लगाई गुहार

Tue, 28 Apr 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
fugitive murderer threatens family calls for security
करेली में जमातियों पर टिप्पणी को लेकर हुए लौटन निषाद हत्याकांड के फरार आरोपी अब पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं। मृतक की पत्नी का आरोप है कि वह मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे हैं, जिससे परिवार डरा हुआ है। उसने पुलिस अफसरों को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। करेली के बक्शी मोढ़ा में 4 अप्रैल को जमातियों पर टिप्पणी को लेकर हुए विवाद में गांव के ही लौटन निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 10 लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इनमें से पांच आरोपी 23 दिन बीतने के बाद भी पकड़े नहीं जा सके हैं। उधर मृतक की पत्नी सविता निषाद का कहना है कि हत्यारोपियों का आपराधिक इतिहास भी है और अब वह उसे व उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसका कहना है कि गांव में वह अपनी तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती है और धमकी मिलने से उसका पूरा परिवार भयभीत है। उसने पुलिस अफसरों को पत्र भेजकर गांव से बाहर कहीं आवास दिलाने और सुरक्षा दिलाने की मांग की है। इस मामले में एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि गांव में फोर्स तैनात है और हत्यारों की तलाश की जा रही है। धमकी मिलने की शिकायत उन्हें नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed