फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   From today, entry from Smith Road to Civil Lines side of Prayagraj Junction is closed

Prayagraj News: आज से प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड पर स्मिथ रोड से प्रवेश बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
From today, entry from Smith Road to Civil Lines side of Prayagraj Junction is closed
प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड स्थित स्मिथ रोड से यात्रियों का प्रवेश सोमवार दो जून से बंद हो जाएगा। सिविल लाइंस साइड में यात्रियों का प्रवेश गेट नंबर तीन, चार और कोरल क्लब वाले गेट से ही होगा। इस दौरान स्मिथ रोड स्थित फुट ओवरब्रिज संख्या एक से दो की ओर जाने वाला रास्ता पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह पाबंदी चार माह के लिए रहेगी।
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड पर पुनर्विकास का कार्य रेलवे द्वारा अगस्त 2023 से किया जा रहा है। सिविल लाइंस साइड पर एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य भी हो रहा है। इसी क्रम में जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में कॉनकोर्स बनाया जा रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य कार्य भी यहां होंगे।
विज्ञापन

इसी वजह से रेलवे प्रशासन द्वारा फुट ओवरब्रिज संख्या एक से फुट ओवरब्रिज संख्या दो के मध्य स्थित स्मिथ रोड पर निर्माण कार्य के कारण यात्री आवागमन दो जून से चार माह के लिए पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान सिविल लाइंस साइड स्थित गेट नंबर तीन से प्लेटफॉर्म संख्या- 4-5, 7-8 और 9-10 पर जाने वाले यात्री ही प्रवेश कर पाएंगे। अन्य प्लेटफार्मों पर जाने वाले यात्रियों का प्रवेश गेट नंबर चार से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed