{"_id":"69fe5354234c1f9bb90e4652","slug":"from-the-streets-of-the-village-to-the-digital-world-ritesh-shines-allahabad-news-c-3-ald1024-880496-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गांव की गलियों से डिजिटल दुनिया तक छाए रितेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गांव की गलियों से डिजिटल दुनिया तक छाए रितेश
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के चिमनी गांव निवासी रितेश प्रजापति (20) सीमित संसाधनों के बावजूद अपने हुनर के दम पर अलग पहचान बना रहे हैं। वह कैमरा, एडिटिंग और एआई आधारित क्रिएटिव विजन के जरिये गावों की छिपी संस्कृति और कहानियों को भी दुनिया के सामने ला रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के साथ भी काम कर चुके हैं। वह अपनी क्रिएटिव एजेंसी शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे रितेश 11वीं में ही वीडियो एडिटिंग सीखने लगे। इसके बाद छोटे-छोटे वीडियो बनाए। यूट्यूब पर सिनेमैटिक शूट, एडिटिंग और स्टोरी टेलिंग की बारीकियां सीखीं। करीब पांच साल की मेहनत के बाद सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होने लगे।
रितेश ने वन्यजीव फोटोग्राफर्स की कम्युनिटी जैसे जंगल सफारी कंपनी से जुड़े प्रोजेक्ट्स और जवाई डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर एडिट किया। सोशल मीडिया के जरिये उन्हें उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने दुधवा नेशनल पार्क, गोला गोकर्णनाथ सहित जिले के अन्य पर्यटन स्थलों पर वीडियो बनाकर स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश की।
विज्ञापन
अब रितेश अपने पार्टनर लखनऊ निवासी अभय त्रिपाठी के साथ मिलकर गुरुग्राम में एक वीडियो प्रोडक्शन और डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही युवाओं को रोजगार और इंटर्नशिप देने की भी योजना बना चुके हैं। संवाद