{"_id":"5c59dba6bdec2213dd6db52d","slug":"from-sangam-coast-today-starts-parikarma-of-tirtha-raj-prayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम तट से आज शुरू होगी तीर्थराज प्रयाग की परिक्रमा, हरि गिरि बोले- तीर्थों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम तट से आज शुरू होगी तीर्थराज प्रयाग की परिक्रमा, हरि गिरि बोले- तीर्थों का होगा कायाकल्प
Wed, 06 Feb 2019 12:23 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने मंगलवार को प्रयागराज तीर्थ परिक्रमा आरंभ करने का संकल्प लिया। यह परिक्रमा बुधवार को संगम तट पर पावन त्रिवेणी की सविधि पूजा से आरंभ होगी। परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि तीर्थराज की परिक्रमा शुरू होने और तीर्थों, मंदिरों का कायाकल्प होने से प्रयागराज में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद प्रयागराज परिक्रमा की शुरुआत बुधवार की सुबह संगम तट पर पूजा-आरती के साथ करेगा। इससे सदियों पुरानी परंपरा के एक बार फिर जीवंत होने की उम्मीद जग गई है। प्रयागराज की परिक्रमा यात्रा में अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों, साधु- संतों के मेला प्रशासन के अफसर भी शामिल होंगे। इस धार्मिक परिक्रमा परिपथ में द्वादश माधव के साथ ही भारद्वाज आश्रम समेत तमाम प्राचीन मंदिर शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि सीएम योगी और अखाड़ा परिषद की पहल पर इस परिक्रमा को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
तीसरे और अंतिम शाही स्नान के लिए मेला प्रशासन ने कसी कमर
संतों की चेतावनी के बाद कुंभ मेला प्रशासन ने मंगलवार की शाम वसंत पंचमी पर होने वाले शाही की रणनीति तय की। अखाड़ा परिषद की ओर से दिए गए सुरक्षा संबंधी सुझावों पर अमल करते हुए कदम बढ़ाने का अफसरों ने भरोसा दिलाया। तीसरे एवं अंतिम शाही स्नान पर अखाड़ों के निर्धारित समय का पालन कराने के साथ ही बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोकने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन