फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Friends kidnapped businessman's son after kidnapping, strangled with wire, burned with acid

अपहरण के बाद दोस्तों ने कर दी कारोबारी के बेटे की नृशंस हत्या, तार से गला घोंटा, तेजाब से जलाया

Wed, 13 Jan 2021 02:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Jan 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Friends kidnapped businessman's son after kidnapping, strangled with wire, burned with acid
शिवम सोनी file photo - फोटो : prayagraj
खीरी के लालतारा सिलौंधी गांव से दो दिन पहले अपहृत आभूषण कारोबारी के बेटे शिवम सोनी (21) की नृशंस हत्या कर दी गई। मंगलवार को शिवम की लाश पथरा गांव में उसके ही दोस्त के घर से बोरे में बरामद हुई।
विज्ञापन


शिवम को केबिल के तार से बांधकर मारा गया था। इसके अलावा उसके चेहरे और शरीर को तेजाब से जला दिया गया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक शिवम की हत्या फिरौती के लिए की गई गई। इस मामले में पांच दोस्तों और उनके घर वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है, इनमें दो महिलाएं भी हैं।
विज्ञापन


लालतारा सिलौंधी गांव के रहने वाले आभूषण कारोबारी गया प्रसाद सोनी का बेटा शिवम सोनी (21) रविवार की शाम अपने दोस्त दीपू पटेल के साथ बाइक से कोहड़ार घाट के लिए निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था। घर वाले सोमवार को पुलिस के पास पहुंचे। तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके दोस्त दीपू का भी नंबर बंद था और वह अपने घर पर भी नहीं था। इसके बाद उसकी कॉल डीटेल्स निकाली गई। मंगलवार को पुलिस ने पथरा गांव में दबिश देकर एक घर से दीपू की लाश बोरे से बरामद की। उसकी गर्दन केबिल के तार से कसी थी और चेहरे को तेजाब से जला दिया गया था। जिस युवक के घर से लाश मिली, वह भी लापता था।

सूचना पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दीपू, अंकुर, अभिषेक और राजेश समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।



 एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि प्राथमिक जांच में अभी यही सामने आया है कि शिवम की हत्या फिरौती के लिए की गई। आरोपियों ने अपहरण के बाद उसे मार दिया था क्योंकि वे सभी शिवम के जानने वाले थे। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। इसके अलावा मामले में प्रेम प्रसंग की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed