फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fraudsters stole utensils worth Rs 26,800 on the pretext of online payment

Prayagraj News: ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर 26,800 रुपये के बर्तन उठा ले गए जालसाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters stole utensils worth Rs 26,800 on the pretext of online payment
मेजा। मेजारोड बाजार के एक बर्तन कारोबारी को ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा देकर ठग 26,800 रुपये का बर्तन उठा ले गए। घटना की जानकारी मेजारोड पुलिस को दी गई। कारोबारी का आरोप है कि पुलिस पर कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रही है। मेजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का रामदास पटेल मेजारोड के कोंहड़ार मार्ग पर किराये का कमरा लेकर बर्तन का कारोबार करते हैं। उसका कहना है कि दुकान पर बाइक से दो युवक आए और पीतल के 26,800 रुपये के बर्तन खरीदे। इस बीच दोनों युवक ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा देकर बर्तन लेकर चले गए। बाद में कारोबारी ने जब ऑनलाइन पेमेंट को फोन में चेक किया तो पैसा आया ही नहीं था। घटना की जानकारी तत्काल मेजारोड पुलिस को दी गई लेकिन वह ठगों का कुछ भी पता नहीं कर सकी। कारोबारी का आरोप है कि घटना को लेकर मेजारोड पुलिस गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed