{"_id":"6aaef778dac30b46be0b1825","slug":"fraudsters-siphoned-off-64000-without-an-otp-and-sent-an-offensive-message-allahabad-news-c-3-ald1020-978407-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ठगों ने बिना ओटीपी के उड़ाए 64 हजार, भेजा आपत्तिजनक मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ठगों ने बिना ओटीपी के उड़ाए 64 हजार, भेजा आपत्तिजनक मैसेज
विज्ञापन
कैंट निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड और उनकी पत्नी के अमेजन अकाउंट में सेंध लगाकर साइबर जालसाजों ने 64,954 रुपये ठग लिए। इसके साथ ही पत्नी का व्हाट्सएप हैक कर बेटे के स्कूल के शिक्षकों को आपत्तिजनक मैसेज भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके खाते से 15 जनवरी को दो बार 5,177-5,177 रुपये फेम एप में ट्रांसफर किए गए। अगले दिन ऑनलाइन शिकायत की। इससे पहले वर्ष 2023 में भी मोबाइल नंबर हैक कर पीएनबी और एसबीआई खातों से करीब 34 हजार रुपये निकाले गए थे।
आरोप है कि 17 मई को पत्नी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया। इसके बाद जालसाजों ने पत्नी के नंबर से कई लोगों को संदेश भेजे। इसके अलावा 14 मई को बीओबी क्रेडिट कार्ड से पत्नी के अमेजन खाते के जरिये 6,250 रुपये की खरीदारी की गई। इसके बाद 17 मई को भी 4,100 और 10,250 रुपये के लेनदेन हुए।