{"_id":"6182a1970dad041fca45be84","slug":"fraud-of-50-thousand-from-wife-of-high-court-judge-case-registered-against-three-in-civil-lines-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : हाईकोर्ट के न्यायाधीश की पत्नी से 50 हजार की धोखाधड़ी, सिविल लाइंस थाने में तीन के खिलाफ केस दर्ज,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : हाईकोर्ट के न्यायाधीश की पत्नी से 50 हजार की धोखाधड़ी, सिविल लाइंस थाने में तीन के खिलाफ केस दर्ज,
Wed, 03 Nov 2021 08:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Nov 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज की पत्नी से 50 हजार की धोखाधड़ी की गई। घरेलू कर्मचारी के नाम पर उनसे रकम ऐंठ ली गई। फिलहाल शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सिविल लाइंस पुलिस जांच में जुट गई है।
आरोप है कि जज की पत्नी ने दिल्ली की इंदिरा मेड सर्विस से घरेलू कर्मचारी के लिए बात की। एजेंसी की ओर से उन्हें नौकरानी की तस्वीर भेजी गई। बात फाइनल होने के बाद 13 अक्टूबर को दो महिलाएं उनके घर पहुंचीं। इसमें से एक महिला उनके घर पर काम करने के लिए रुक गई जबकि एग्रीमेंट के आधार पर 20 हजार रुपये लेकर दूसरी महिला चली गई।
शेष 29,500 रुपये दो दिन बाद ऑनलाइन पेमेंट के जरिए दिए गए। कुछ देर बाद दवा खरीदने के बहाने नौकरानी बाहर गई और फिर नहीं लौटी। संपर्क करने की कोशिश की गई तो एजेंसी से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जज के बेटे की ओर से सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।