फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four suspects who robbed finance company employees of cash have been arrested in bareilly

Bareilly News: फाइनेंस कर्मचारियों से नकदी लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार रुपये समेत काफी सामान बरामद

Sat, 13 Dec 2025 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 13 Dec 2025 01:52 AM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से हुई लूट उनके करीबियों ने ही कराई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की खुलासा किया। चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Four suspects who robbed finance company employees of cash have been arrested in bareilly
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : पुलिस

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ हुई लूट का एसपी उत्तरी ने खुलासा कर दिया। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि कर्मियों के करीबियों ने ही लूट कराई थी। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से 80 हजार नकदी समेत काफी सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि आठ दिसंबर की शाम भोजीपुरा क्षेत्र में दफ्तर संचालित करने वाली भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी जिला रामपुर कोतवाली के गांव हरदुआ निवासी लालाराम व उनके साथी सुनील से लूट कर ली गई थी। गांव मीरापुर से समूह की किस्तों की वसूली करके ये लोग बाइक से लौट रहे थे। हाईवे के रहपुरा अंडरपास से पहले बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और इसमें रखा माल लूट ले गए। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस व एसओजी टीम खुलासे में जुटी थी।
विज्ञापन


झाड़ियों में छिपे थे आरोपी 
एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार आधी रात के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रबर फैक्टरी मैदान में मौजूद झाड़ियों में छिपे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पड़ोसी गांव रफियाबाद निवासी अंकित और गांव रहपुरा निवासी रन सिंह, गोविंद उर्फ जहरीला व मोनू उर्फ मोरपाल बताया। लूट का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया उन्होंने गांव भोलापुर निवासी अजय गंगवार, रफियाबाद निवासी भूपेंद्र गुर्जर, गांव रहपुरा निवासी सुमित और उबैश के साथ मिलकर लूट की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया गोविंद इस फाइनेंस कंपनी के पास ही कम्युनिटी सेंटर चलाता है। वह और उसका साथी उबैश इन कर्मचारियों के पास रकम होने की बात जानते थे और उनकी रेकी कर रहे थे। पुलिस को आरोपियों से 80 हजार रुपये, तमंचा, दो कारतूस मिले। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, यहां से उनको जेल भेज दिया। गिरफ्तार अंकित के खिलाफ पहले से ही स्थानीय थाने में दो मुकदमे लिखे हैं। रन सिंह, गोविंद व मोनू पहली बार जेल गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed