फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four students charged with murder in PCB expelled from Eviwi

पीसीबी में हत्याकांड के आरोपी चार छात्र इविवि से निष्कासित

Wed, 24 Apr 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Apr 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Four students charged with murder in PCB expelled from Eviwi
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार

पीसीबी हॉस्टल में पूर्व की छात्र की हत्या में आरोपी चार छात्रों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही हॉस्टल के जिस कमरे में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी, उस कमरे में रहने वाले छात्र को भी विश्वविद्यालय से निष्कासित किया गया है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने इन सभी छात्रों को निष्कासन का नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पूर्व छात्र रोहित शुक्ला की हत्या के आरोप में एमए अंतिम वर्ष ह्रिंदी के छात्र आदर्श कुमार एवं सौरभ विश्वकर्मा, बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र प्रशांत उपाध्याय और एमए अंतिम वर्ष प्राचीन इतिहास के छात्र अभिषेक यादव को पुलिस ने नामजद किया है। मामले में चारों छात्रों को इविवि से निष्कासित करते हुए चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने मंगलवार को उन्हें नोटिस जारी कर कहा है कि नोटिस जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर कुलानुशासक कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर बताएं कि उन्होंने ऐसा कृत्य क्यों किया और क्यों न आपको पूर्व में विश्वविद्यालय की ओर से दी गई उपाधियां वापस लिए जाने की प्रक्रिया की संस्तुति कर दी जाए। 
विज्ञापन



वहीं, पीसीएस हॉस्टल के कमरा नंबर 235 में रहने वाले विधि तृतीय वर्ष के छात्र आशुतोष कुमार शाही को भी निष्कासन का नोटिस जारी किया गया है। इसी कमरे में पुलिस को बम बनाने की सामान मिला। आशुतोष को नोटिस जारी कर कहा गया है कि 15 दिनों के भीतर कुलानुशासक कार्यालय में उपस्थित होकर कारण बताएं और क्यों न विश्वविद्यालय की ओर से दी गई उपाधियां वापस लेने की कार्रवाई शुरू कर दी जाए। हालांकि हत्याकांड में हॉस्टल के तीन छात्र तीन छात्र अभी फरार हैं और प्रशांत उपाध्याय को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed