फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four roads will be built with 100 crores, city dwellers will get convenience

Prayagraj News: 100 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें, शहरियों को मिलेगी सहूलियत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Four roads will be built with 100 crores, city dwellers will get convenience
शहर की चार सड़कों को मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर योजना (अर्बन) सीएम ग्रिड योजना फेज टू के तहत बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए टेंडर की प्रकिया भी चल रही है। इन सड़कों के निर्माण में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके पूर्व आठ अन्य सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। जिनका काम चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस के कानपुर रोड से रोडवेज वर्कशॉप मिंटो रोड होते हुए म्योर रोड 1.31 किमी बनने वाली सड़क के लिए 16.57 करोड़ की मंजूरी मिली हैं। वहीं, नूरूल्ला रोड से अस्करी मार्केट रोड ब्लॉक सी एवं डी आवास योजना से ससुर खदेरी नदी के पास तक 4.60 किमी दूरी तक बनने वाली सड़क पर 55.57 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

तीसरी सड़क टैगोर टाउन के जवाहर लाल नेहरू रोड से टैगोर मूर्ति होते हुए एलआईसी रोड तक करीब 1.53 किमी की है। इस पर 30.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चौथी सड़क का निर्माण मीरापुर शौकत अली रोड से कल्याणी देवी मंदिर तक होगा। इसकी दूरी करीब 1.3 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। आठ अन्य सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। सड़कों के निर्माण से लाखों लोगों को सहूलियत होगी। शीघ्र ही कुछ अन्य सड़कों की मंजूरी मिलने की संभावना है।
गणेश केसरवानी महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed