{"_id":"5e0ba1c18ebc3e87cc2f19fe","slug":"four-percent-da-hike-in-new-year-2020-allahabad-news-ald264435529","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में चार फीसदी डीए वृद्धि का मिलेगा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में चार फीसदी डीए वृद्धि का मिलेगा तोहफा
विज्ञापन
DA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेषज्ञों ने किया आकलन, जनवरी 2020 से दिया जाएगा लाभ
दिसंबर का सूचकांक आने के बाद बढ़ोतरी पर लगेगी अंतिम मुहर
प्रयागराज। दिसंबर के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में कोई अप्रत्याशित बदलाव नहीं हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को जनवरी 2020 से महंगाई भत्ते (डीए) में 20 फीसदी की बढ़ोतरी का लाभ मिलना तय है। वर्तमान में कर्मचारियों और पेंशनरों को कुल 17 फीसदी डीए मिल रहा है। इस बढ़ोतरी के बाद कुल 21 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा। हालांकि डीए बढ़ोतरी पर अंतिम मुहर दिसंबर का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी होने के बाद ही लगेगी।
डीए बढ़ोतरी साल में दो बार जनवरी और जुलाई में होती है। वर्ष 2019 में जनवरी से नवंबर तक का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी हो चुका है। दिसंबर का सूचकांक आने के बाद कुल 12 माह के औसत सूचकांक के आधार पर निर्धारित फार्मूले के तहत एक जनवरी 2020 से डीए बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा। हालांकि वर्षों से डीए वृद्धि का सटीक आंकलन कर रहे सिटिजन ब्रदरहुड के अध्यक्ष एवं एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी का दावा है कि देश में एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी 2020 से चार फीसदी डीए वृद्धि का लाभ मिलेगा।
उनके मुताबिक अक्तूबर का सूचकांक 325 था, जो नवंबर में तीन अंक चढ़कर 328 तक पहुंच गया। अगर दिसंबर का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 20 अक बढ़ता है तो डीए बढ़ोतरी पांच फीसदी की होगी और सूचकांक 12 अंक नीचे जाता है तो डीए वृद्धि तीन फीसदी की होगी। पूर्व में दिसंबर का सूचकांक कभी भी इतना नहीं बढ़ा और न ही इतना कम हुआ है। दिसंबर के सूचकांक में अगर कोई अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव नहीं आता है तो 21 फीसदी डीए बनता है। कर्मचारियों को जुलाई 2019 से 17 फीसदी डीए मिल रहा है, ऐसे में जनवरी 2020 से डीएम में चार फीसदी की बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। शिक्षक नेता अनुराग सिंह ने भी चार फीसदी डीए बढ़ोतरी का आंकलन किया है।