{"_id":"5ebd30f18ebc3e90955a74e2","slug":"four-people-killed-of-one-family-in-dhumanganj-of-prayagraj-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में प्रयागराज के धूमनगंज में एक ही परिवार के 4 लोगों की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में प्रयागराज के धूमनगंज में एक ही परिवार के 4 लोगों की गला रेतकर हत्या
Thu, 14 May 2020 11:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 May 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के धूमनगंज थाना इलाके के प्रीतमनगर में बृहस्पतिवार को एक ही परिवार के चार लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतकों में तुलसीराम उम्र 65 वर्ष, पत्नी किरण केसरवानी 60 वर्ष, पुत्री निहारिका 30 वर्ष, बहू प्रियंका 25 वर्ष शामिल हैं।
परिवार में अब बस एक बेटा आशीष केसरवानी ही बचे हैं जो उस वक्त घर में नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
धूमनगंज थाने के प्रीतम नगर के विवेकानंद चौराहे के पास गुड़िया इलेक्ट्रिकल के करीब हुई एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने धूमनगंज के प्रीतमनगर विवेकानंद चौराहे के पास दिनदहाड़े हुई चार लोगों की हत्या पर आक्रोश जताया है।
यह भी पढ़ें: मथुरा बैंक डकैती का खुलासा: महिला सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
उन्होंने एडीजी एवं उच्च अधिकारियों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही घटना में शामिल बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सहित कानूनी रूप से सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा, जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना ही बड़ा अपराधी या माफिया क्यों न हो।