फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four miscreants arrested for robbing petrol pump owner

पेट्रोल पंप मालिक को लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Wed, 18 Aug 2021 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested for robbing petrol pump owner
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लूटी गई रकम बरामद, अब सराफ को लूटने की थी तैयारी
विज्ञापन

मीरगंज, फरीदपुर के बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम

फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने मीरगंज के गांव हुरहरी के अनुज गंगवार, जीवन सागर, राजन सागर और फरीदपुर के गांव ढकनी निवासी सचिन दिवाकर को गिरफ्तार कर पेट्रोलपंप मालिक रामस्वरूप शर्मा से हुई लूट का खुलासा कर दिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 70 हजार रुपये, तमंचा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
बरेली के शास्त्रीनगर में रहने वाले रामस्वरूप शर्मा का हाईवे पर गांव हुरहरी के पास पेट्रोल पंप है। सात अगस्त को वह पेट्रोल पंप से बिक्री के 78 हजार रुपये लेकर बाइक से घर जा रहे थे। रात में करीब नौ बजे नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा से आगे रहपुरा अंडरपास पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनसे बैग लूट लिया था। बदमाश उनकी बाइक की चाबी भी निकाल ले गए। इस मामले में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार सुबह करीब सवा छह बजे भाखड़ा पुल पर बैठे चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पेट्रोल पंप मालिक से लूट की घटना कबूल ली। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मीरगंज के गांव हुरहरी निवासी अनुज गंगवार, जीवन सागर, राजन सागर और थाना फरीदपुर के गांव ढकनी निवासी सचिन दिवाकर बताया।
विज्ञापन

रेकी करके की वारदात

लूट की घटना को अनुज, जीवन और सचिन ने अंजाम दिया था। उन्होंने लूटा गया माल राजन के पास रख दिया था। बताया कि वे लोग पेट्रोल पंप मालिक की वह कई दिन से रेकी कर रहे थे। अब वे लोग एक सराफ को लूटने की योजना बना रहे थे। उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed