फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four minors died in shelter homes in three days, were ill for a long time

Prayagraj : आश्रय स्थलों में तीन दिनाें में चार नाबालिगों की मौत, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार

Mon, 22 Jan 2024 11:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 11:46 AM IST
सार

रविवार को परिजनों के आने के बाद खुल्दाबाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया गया। उधर रविवार को ही म्योराबाद स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटीज के आश्रयस्थल में भर्ती नौ साल की बालिका की मौत हो गई। वह कानपुर की रहने वाली थी और काफी दिनों से बीमार थी।

विज्ञापन
Four minors died in shelter homes in three days, were ill for a long time
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में स्थित राजकीय व एक निजी आश्रयस्थल में तीन दिनों के भीतर चार नाबालिगों की मौत हो गई है। इनमें से एक 17 साल जबकि तीन क्रमश: दो दिन, तीन साल व नौ साल के थे। सभी की मौत कारण बीमारी बताया जा रहा है। इनमें से दो का पोस्टमार्टम रविवार को कराया गया।

विज्ञापन


राजकीय बालिका गृह खुल्दाबाद में फतेहपुर के खखरेरू की रहने वाली 17 साल की किशोरी काफी दिनों से आवासित थी। वह 12 जनवरी से बीमार थी और उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया था। 19 जनवरी को को उसकी मौत हो गई जिसकी सूचना देने के बाद भी परिजन नहीं आए।
विज्ञापन


रविवार को परिजनों के आने के बाद खुल्दाबाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया गया। उधर रविवार को ही म्योराबाद स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटीज के आश्रयस्थल में भर्ती नौ साल की बालिका की मौत हो गई। वह कानपुर की रहने वाली थी और काफी दिनों से बीमार थी। आश्रयस्थल में ही रखकर उसका इलाज कराया जा रहा था जहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 20 जनवरी को राजकीय शिशु गृह खुल्दाबाद में तीन साल की बच्ची व एक नवजात ने दम तोड़ दिया था। बच्ची चित्रकूट जनपद जबकि नवजात आजमगढ़ जनपद से यहां भेजा गया था। दोनों का इलाज सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनकी सांसें थम गईं। खुल्दाबाद व कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है।

 

एक किशोरी समेत चार बच्चों की मौत की जानकारी मिली है। इसमें एक बच्चा मिशनरी के शेल्टर होम में था। खुल्दाबाद के राजकीय शिशुगृह में किशोरी काफी दिनों से बीमार थी। उसकी किडनी में संक्रमण फैल गया था। उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं आ सका। इसी तरह दो बच्चे कम वजन के थे। उनका भी इलाज कराया जा रहा था, लेकिन रिकवरी नहीं हो सकी। - सर्वजीत सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed