फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four interstate drug smugglers arrested, four boxes of banned drugs recovered

Prayagraj : नशीली दवाओं के चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, चार पेटी प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद

Fri, 16 Dec 2022 09:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 09:11 PM IST
सार

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वह बीते तीन सालों से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करते हैं। वह प्रदेश के कई जिलों से प्रतिबंधित दवाएं लेकर जाकर मध्य प्रदेश में बेचते हैं। पुलिस ने पंकज उर्फ बंटू, अभिषेक कुमार रावत, देवेश उर्फ गोलू, राहुल सिंह निवासी मीरापुर थाना अतरसुइया को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Four interstate drug smugglers arrested, four boxes of banned drugs recovered
नकली दवाओं के साथ गिरफ्तार तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुराने यमुना पुल के पास से नैनी पुलिस ने नशीली दवाओं के चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य नशीली दवा तस्करी कर मध्य प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 40,500 रुपये के साथ बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं भी बरामद की हैं। 

विज्ञापन



पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वह बीते तीन सालों से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करते हैं। वह प्रदेश के कई जिलों से प्रतिबंधित दवाएं लेकर जाकर मध्य प्रदेश में बेचते हैं। पुलिस ने पंकज उर्फ बंटू, अभिषेक कुमार रावत, देवेश उर्फ गोलू, राहुल सिंह निवासी मीरापुर थाना अतरसुइया को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार पेटी प्रतिबंधित ओनेरेक्स 405 शीशी, दो पेटी आरपीपी 216 नोज, एक पेटी आरसीएफ-एसबी 214 नोज के साथ 40,500 रुपये व एक मोपेड बरामद की गई है।
विज्ञापन



पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह बीते तीन साल से नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे हैं। गिरोह के सदस्य प्रतिबंधित नशीली दवाएं कहां से लाते थे और कहां बेचते थे इसकी जानकारी की जा रही है। साथ ही उनके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed