{"_id":"5a43f2894f1c1bce408bf94b","slug":"four-helipads-to-be-made-for-aquarius","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के लिए बनेंगे चार हेलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के लिए बनेंगे चार हेलीपैड
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
हैलीपैड
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ-2019 में हवाई सेवा के लिए चार हेलीपैड बनाए जाएंगे। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में इसकी घोषणा की गई। हेलीपैड बनाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई है। स्थान का चयन कर जल्द काम शुरू होगा।
प्रदेश सरकार ने सभी मंडलों को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने का निर्णय लिया है। यह काम कुंभ से पहले हो जाना है। इसी क्रम में चार हेलीपैड बनाने की घोषणा की गई। कुंभ के लिए शटल बसें भी चलाई जाएंगी। इसके लिए स्नानार्थियों से कोई किराया भी नहीं लिया जाएगा। कुंभ-2019 में आने वाले वाहनों के लिए अत्याधुनिक पार्किंग बनाई जा रही हैं।
झूंसी में डेढ़ लाख वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग बन रही है। वहां ड्राइवर आदि के लिए रैन बसेरा, रेस्टोरेंट, टीवी समेत अन्य सुविधाएं भी होंगी। इसी तरह से अन्य स्थानों पर भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसी क्रम में पार्किंग वाले स्थानों से स्नानार्थियों को परेड या संगम के नजदीकी स्थान तक ले जाने के लिए शटल बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। ये बसें स्नानार्थियों को मेला तक ले आने के साथ पार्किंग स्थल पहुंचाएंगी भी। यह सेवा मुफ्त होगी। मंडलायुक्त डॉ.आशीष गोयल ने इसके लिए भी अफसरों को तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बख्शी बांध से जाने वाली सड़क के किनारे पौधरोपण तथा सुंदरीकरण का भी निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने कुंभ के मद्देनजर होने वाले अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
कुंभ-2019 के सभी निर्माण कार्य अगले साल अक्तूबर तक पूरे हो जाने हैं। इसके विपरीत कई काम में ढिलाई की शिकायत हुई है। इस पर मंडलायुक्त ने हर सप्ताह समीक्षा बैठक करने का निर्णय लिया। हर बुधवार को होने वाली बैठक में सप्ताह भर में हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। मंडलायुक्त ने सेतु निगम, नगर निगम और जल निगम के अफसरों को निर्देश दिया कि फ्लाईओवर के निर्माण में रेलवे से कोई शिकायत है तो उसे लिखित में दें। आगे से बैठक में रेलवे के अफसरों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी।
माघ मेला क्षेत्र में दो हजार सोडियम लाइटें लगनी हैं। इसके विपरीत अभी तक एक हजार लाइटें ही लगी हैं। शेष एक हजार लाइटें अभी तक यहां पहुंची ही नहीं हैं। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई और जल्द से जल्द सोडियम लाइटें लगाने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने एमडी से वार्ता भी की। समीक्षा बैठक में फूलपुर में बनने वाले फ्लाईओवर की प्रगति काफी धीमी पाई गई। टेंडर प्रक्रिया ही लंबित है। इस पर उन्होंने परियोजना प्रबंधक को लिखित चेतावनी दी। उन्होंने विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी। मंडलायुक्त ने अन्य कार्यों में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। काम में ढिलाई करने वाले अफसरों के ट्रांसफर की चेतावनी दी।
तैयारियों की समीक्षा बैठक में पहली बार कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद भी मौजूद रहे। इनसे पहले विवेक कुमार मेलाधिकारी बनाए गए थे, लेकिन वह कभी बैठक में मौजूद नहीं रहे। हालांकि, अब नए मेलाधिकारी बनाए गए विजय किरन की मौजूदगी के बाद काम में और तेजी की उम्मीद की जा रही है।