{"_id":"5fd520842862f63a1211ae33","slug":"four-companies-named-lalluji-will-set-up-magh-mela-with-pyramid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिरामिड के साथ लल्लूजी के नाम की चार कंपनियां मिलकर बसाएंगी माघ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिरामिड के साथ लल्लूजी के नाम की चार कंपनियां मिलकर बसाएंगी माघ मेला
Sun, 13 Dec 2020 01:26 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज माघ मेला की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेला बसाने के लिए टेंट सुविधा प्रदाता कंपनियों को स्टोरेज बनाने के लिए शनिवार को भूमि आवंटित कर दी गई। इस बार पटना की पिरामिड कंपनी के साथ पांच कंपनियां मिलकर संगम की रेती पर तंबुओं की नगरी का निर्माण करेंगी।
विज्ञापन
लल्लूजी एंड संस के ब्लैक लिस्ट होने के बाद पहली बार दरें घटाकर माघ मेला बसाने का ठेका लेने वाली पटना की पिरामिड एंड कंपनी प्रयागराज की चार अन्य सहयोगी फर्मों से मदद ले रही है। कम रेट को लेकर हफ्ते भर चली पंचायत के बाद आखिरकार टेंडर में हिस्सा लेने वाली लल्लूजी के नाम से रजिस्टर्ड चार अन्य कंपनियां मिलकर कोरोना काल में यह मेला बसाएंगी। फिलहाल सरकारी विभागों के टेंट लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज माघ मेला की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
- फोटो : prayagraj
पिछले कुंभ और माघ मेला से 45 प्रतिशत कम दरों पर इस बार पिरामिड एंड कंपनी ने माघ मेला बसाने का काम तो ले लिया, लेकिन संसाधनों की कमी की वजह से इसे दूसरी कंपनियों का सहारा लेने पड़ रहा है। कुंभ मेला में गलत बिल प्रस्तुत करने के आरोप में ब्लैक लिस्ट लल्लूजी एंड संस को इस बार किनारे किए जाने के बाद भी मेले में लल्लूजी के नाम से टेंडर डालने वाली अलग-अलग कंपनियों की मदद ली जा रही है।
इस बार टेंटेज और टिन सुविधाओं के टेंडर में पटना की पिरामिड एंड कंपनी के अलावा लल्लूजी के नाम से रजिस्टर्ड पांच अन्य कंपनियों ने भी टेंडर डाला था। दिल्ली की न्यू बैराइटी और आगरा की गिरधारी लाल केदारनाथ सिंघल कंपनी ने भी टेंडर में हिस्सा लिया था, लेकिन दरें कम होने की वजह से पटना की कंपनी को काम दे दिया गया था।
शनिवार को टेंटेज और टिन सुविधाओं के लिए किला मार्ग पर पटना की पिरामिड एंड कंपनी के अलावा लल्लूजी के नाम वाली अलग-अलग चार अन्य कंपनियों को भूमि आवंटित कर दी गई। किला मार्ग पर ही पांचों कंपनियों के स्टोर बनने शुरू हो गए हैं। फिलहाल सरकारी विभागों और संस्थाओं के शिविरों का निर्माण किया जाएगा। 20 दिसंबर के बाद आध्यात्मिक संस्थाओं और तीर्थपुरोहितों के लिए भूमि आवंटन होने के बाद सेक्टरवाइज मेला बसाया जाएगा।