{"_id":"6121dadd30601d16cf48d3d0","slug":"four-bodies-found-in-mine-stir-feared-murdered-and-dumped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: तीन बच्चों सहित मां की तालाब में मिली लाश, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: तीन बच्चों सहित मां की तालाब में मिली लाश, आत्महत्या की आशंका
Sun, 22 Aug 2021 11:43 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:43 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में रक्षाबंधन के दिन बड़ी घटना हुई है। एक महिला और उसके तीन बच्चों की माइंस की खदान में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : लालापुर में खदान के तालाब में चार लाश मिलने पर जुटी भीड़।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
लालापुर थाना क्षेत्र के गोल्हैया माइंस की खदान में महिला और उसके तीन बच्चों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक लालापुर थाने क्षेत्र के ही बसहाई गांव के रहने वाले हैं। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
Prayagraj News : लालापुर में खदान के तालाब में चार लाश मिलने पर जुटी भीड़।
- फोटो : prayagraj
लालापुर थाना के बसहाई गांव निवासी रेनू देवी (30) पत्नी शिवकरन यादव, कल्पना (15) पुत्री शिवकरन यादव, सरोज उर्फ कल्लू (10) पुत्री शिवकरन यादव, गोलू (9) पुत्र शिव करन यादव की लाश लालापुर माइंस की खदान में मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। भीड़ जुटने पर चारों की पहचान बसहाई गांव निवासी शिवकरन यादव की पत्नी और बच्चों के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj News : लालापुर में खदान के तालाब में चार लाश मिलने पर जुटी भीड़।
- फोटो : prayagraj
गोलू का शव दो घंटे बाद बरामद किया जा सका। घटना की जानकारी होते ही तालाब के चारों तरफ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लाशों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। गोलू की लाश करीब दो घंटे तक गहन खोजबीन के बाद बरामद की जा सकी।