फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   foundation laid for the house of the poor on the land freed from the possession of Mafia Atiq, construction of 74 flats started

प्रयागराज : माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त जमीन पर गरीबों के घर की भरी गई बुनियाद, 74 फ्लैट का निर्माण आरंभ

Sun, 20 Feb 2022 09:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 09:27 AM IST
सार

पीएम आवास योजना के तहत लूकरगंज में माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर आवासीय फ्लैट का निर्माण शुरू हो गया है। शिलान्यास के महज महीने भर के भीतर अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई 1731 वर्ग मीटर जमीन पर आवासीय योजना का निर्माण शुरू होने से शहर के भीतर गरीबों के घर का सपना साकार होने की उम्मीद जग गई है।

विज्ञापन
foundation laid for the house of the poor on the land freed from the possession of Mafia Atiq, construction of 74 flats started
prayagraj news : प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : prayagraj

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के घर की नींव पड़ गई है। लूकरगंज में खाली कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए 76 फ्लैट का निर्माण पीडीए ने शुरू करा दिया है।

विज्ञापन




योजना के मुताबिक डेढ़ वर्ष में गरीबों के ये आशियाने बनकर तैयार हो जाएंगेे। बीते 26 दिसंबर 2021 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस आवासीय योजना की आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन




पीएम आवास योजना के तहत लूकरगंज में माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर आवासीय फ्लैट का निर्माण शुरू हो गया है। शिलान्यास के महज महीने भर के भीतर अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई 1731 वर्ग मीटर जमीन पर आवासीय योजना का निर्माण शुरू होने से शहर के भीतर गरीबों के घर का सपना साकार होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस योजना के तहत 458.88 लाख की लागत से 76 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। फिलहाल नींव भर दी गई है। पीडीए के अफसरों के मुताबिक इस चार मंजिला बिल्डिंग में स्टिल पार्किंग, कम्युनिटी हाल बनाया जाएगा। इसके अलावा सोलर लाइट भी लगाई जाएगी।



गरीबों के लिए तैयार की जा रही इस आवास योजना की डिजाइन ग्रीन बिल्डिंग के रूप में होगी। यह आवासीय योजना करीब डेढ़ वर्ष में पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद इन आवासों का आवंटन लाभार्थियों को किया जाएगा।

एक फ्लैट की लागत छह लाख, 2.50 लाख रुपये मिलेगा अनुदान
लूकरगंज में अतीक से मुक्त कराई गई जमीन पर बनने वाले आशियानों में एक फ्लैट की लागत छह लाख रुपये आएगी। इसमें से 1.50 लाख रुपये का अनुदान केंद्र सरकार देगी। जबकि, एक लाख रुपये का अनुदान राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा। इसके अलावा 3.50 लाख रुपये इस आवासीय योजना के तहत चयनित लाभार्थी को देना होगा।

 

 

 

माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आशियाने का निर्माण शुरू होने से लोगों में उम्मीद जग गई है। लोगों का कहना है कि यह इलाका पहले माफिया के खौफ से कांपता था। ऐसे में लोगों को उम्मीद ही नहीं थी कि  भूमि पूजन के बाद इतनी जल्दी यहां काम भी शुरू हो पाएगा, लेकिन काम आरंभ होने के साथ ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान तैरने लगी है।

 

माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर आवास योजना के तहत निर्माण आरंभ करा दिया गया है। नींव भरने का काम पूरा हो गया है। अगर कोई व्यवधान नहीं आया तो निर्धारित समयावधि के भीतर इस आवासीय योजना को पूरा कर लिया जाएगा। लॉटरी से इस योजना के लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। अरविंद कुमार चौहान- उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed