{"_id":"a083d894f75b4281222a6510254106bc","slug":"found-next-to-imprisoned-former-chhatraneta-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद पूर्व छात्रनेता के पास मिला मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद पूर्व छात्रनेता के पास मिला मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 04 Oct 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। नैनी जेल में बंद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता अभिषेक सिंह उर्फ सोनू क े पास मोबाइल फोन मिला है। सोनू के अलावा एक अन्य बंदी के पास से मोबाइल और सिम बरामद हुआ। जेलर ने नैनी थाने में दोनों बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कर्नलगंज के काटजू बाग कॉलोनी का अभिषेक सिंह सोनू इविवि का पूर्व छात्रनेता है। वह इन दिनों नैनी जेल में बंद है। कर्नलगंज पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शुक्रवार को जेल में तलाशी के दौरान बैरक नंबर तीन में बंद अभिषेक सिंह सोनू के पास मोबाइल और सिम बरामद हुआ। जेलर को तलाशी के दौरान एक अन्य बंदी सुंदर के पास भी मोबाइल मिला। सुंदर मांडा के चकडीहा का रहने वाला है। इन बंदियों के पास से जेल में मोबाइल कहां से पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। जबकि इसी हफ्ते एसएसपी और जिला प्रशासन की टीम ने जेल में छापेमारी की थी। इसके बाद भी दो बंदियों के पास मोबाइल और सिम मिलने से खलबली मची है। जेलर भीमसेन मुकुंद की शिकायत पर अभिषेक सिंह उर्फ सोनू और सुंदर के खिलाफ नैनी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।