{"_id":"5cbf64e1bdec22764d270d36","slug":"former-student-union-president-avnish-s-rescission-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश का रिजल्ट निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश का रिजल्ट निरस्त
Wed, 24 Apr 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएलबी परीक्षा में किसी दूसरे से कॉपी लिखवाने के आरोप में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव का द्वितीय वर्ष का रिजल्ट निरस्त कर दिया गया है। साथ ही सत्र 2018-19 के लिए डिबार भी किया गया है। ऐसे में छात्रनेता को अब सत्र 2019-20 में द्वितीय वर्ष की परीक्षा दोबारा देनी होगी।
विज्ञापन
छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव पर आरोप था कि उन्होंने सत्र 2017-18 में एलएलबी द्वितीय वर्ष में चौथे सेमेस्टर की परीक्षा की कॉपियां किसी दूसरे से लिखवाईं थीं। शिकायत के आधार पर कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया था। इसके साथ ही अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति अरुण टंडन से भी इसकी जांच कराई गई थी। साथ ही कॉपी में राइटिंग के मिलान के लिए फोरेंसिक जांच भी हुई थी। इन सभी जांचों की रिपोर्ट पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव के खिलाफ आई।
विज्ञापन
मामले में इविवि प्रशासन ने अवनीश का सत्र 2017-18 का एलएलबी चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट निरस्त करते हुए सत्र 2018-19 के लिए डिबार कर दिया है। ऐसे में अवनीश अब चौथे सेमेस्टर की परीक्षा सत्र 2019-20 में दे सकेंगे। अवनीश को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। नोटिस पर अवनीश का कहना है कि उन्होंने अव्यवस्था के मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया और साजिशन उन्हें फंसा दिया गया। कुलपति के मामले की जांच एक माह में हो गई, लेकिन उनके मामले में दो वर्षों तक जांच को उलझाकर रखा गया है। उन्हें आगे पढ़ने नहीं दिया गया। उनका दो वर्ष खराब हो गया। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
विज्ञापन