{"_id":"60997f50754a7a79d17a5fd9","slug":"former-mla-anugraha-narayan-asked-for-money-by-creating-fake-facebook-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये
Tue, 11 May 2021 12:15 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 May 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anugrah Narayan Singh
शहरी उत्तरी के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुग्रह नारायण सिंह का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके परिचितों से रुपये मांगे गए। इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई जब एक परिचित ने फोन कर उन्हें इस बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस अफसरों से मामले की शिकायत की। जिसके बाद साइबर सेल ने अकाउंट बंद करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूर्व विधायक ने बताया कि रविवार रात उनके उत्तराखंड में रहने वाले एक मित्र का फोन आया। बातचीत चल ही रही थी तभी उन्होंने पूछा कि कितने पैसे भेजने हैं। यह सुनकर वह चौंक पड़े। पूछने पर मित्र ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी से मैसेज मिला था कि रुपयों की जरूरत है। बकौल पूर्व विधायक, मैसेंजर चैट के स्क्रीन शॉट देखने पर उन्हें पता चला कि किसी ने उनकी प्रोफाइल पिक्चर लगाकर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है।
जानकारी पर पता चला कि फर्जी अकाउंट बनाने वाले ने उनके कई मित्रों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर खुद से जोड़ लिया है। जिसके बाद उन्होंने अपने मित्रों, जानने वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी और किसी को भी रुपये भेजने से मना किया। इसके बाद कर्नलगंज के साथ ही पुलिस अफसरों से मामले की शिकायत की। अफसरों के निर्देश पर साइबर सेल ने जांच शुरू करते हुए अकाउंट ब्लॉक करवाने संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी है। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि फिलहाल शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।