फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former Governor said, I also have a small role in Ayodhya movement

पूर्व राज्यपाल बोले, अयोध्या आंदोलन में मेरी भी रही थोड़ी भूमिका

Sun, 10 Nov 2019 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Former Governor said, I also have a small role in Ayodhya movement
Former Governor said, I also have a small role in Ayodhya movement - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने रविवार को कहा कि अयोध्या आंदोलन में मेरी भी कुछ भूमिका रही है। यह खुशी की बात है कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का कार्य प्रशस्त हुआ। पूर्व राज्यपाल ने यह बातें रविवार को अपने 86वें जन्मदिन के अवसर पर केपी कम्यूनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि इस कार्यक्रम में स्वामी वासुदेवानंद मुझे आशीर्वाद देने को पहुंचे और पैगम्बर मौहम्मद का जन्मदिन भी आज ही है। कार्यक्रम में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने केशरी नाथ त्रिपाठी को समाज का आदर्श बताया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में उन्हें काफी कुछ केशरी नाथ से ही सीखने को मिला। सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने केशरी नाथ को प्रयाग का गौरव कहा तो वहीं सांसद केशरी देवी पटेल ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर एमएलसी डा. यज्ञ दत्त शर्मा, विधायक हर्षवर्धन बाजेपयी, पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने केेशरी नाथ को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन बब्बू राम द्विवेदी, अतिथियों का स्वागत पदुम जायसवाल एवं धन्यवाद शिवेंद्र मिश्र ने दिया। इस अवसर पर नरेंद्र देव पांडेय, शशि वार्ष्णेय, मुरारी लाल अग्रवाल, अभिषेक शुक्ला, विजय वैश्य, अमर वैश्य, रमेश द्विवेदी, प्रमोद जायसवाल, संतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता ने केशरी नाथ के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed