फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former Excise Arrested With deputy commissioner Wife, Vigilance Team Did Not Hands Son

पूर्व आबकारी उपायुक्त पत्नी के साथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम के हाथ नहीं लगा बेटा

Tue, 13 Oct 2020 10:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 13 Oct 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Former Excise Arrested With deputy commissioner Wife, Vigilance Team Did Not Hands Son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विजिलेंस टीम ने सोमवार को आबकारी विभाग के आवासीय उपायुक्त भारत रत्न अशोक को बेली रोड स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी पत्नी सुधा रानी श्रीवास्तव को भी विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम को भारत रत्न अशोक के बेटे की भी तलाश थी, लेकिन वह नहीं मिला। तीनों के खिलाफ 2009 में मिर्जापुर कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी मामले में चार्जशीट दाखिल करने के बाद विजिलेंस टीम ने आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कई अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम पूर्व आबकारी उपायुक्त और उनकी पत्नी को वाराणसी स्थित एंटी करप्शन कोर्ट के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन


शहर के बेली रोड के रहने वाले भारत रत्न अशोक आबकारी विभाग के आवासीय उपयुक्त हैं। 2009 में वह वाराणसी मंडल के आबकारी उपायुक्त थे। इसी तरह उन पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने पत्नी सुधारानी श्रीवास्तव और बेटे सहित तमाम करीबियों के नाम फर्जी कंपनियों और फर्म बनाए और शराब के ठेके लेने में भारी फर्जीवाड़ा किया। मिर्जापुर कोतवाली में भारत रत्न अशोक, उनकी पत्नी और उनके बेटे सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद से ही जांच चल रही थी। कुछ समय पहले जांच टीम ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की और शासन से गिरफ्तारी की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद सोमवार को इंस्पेक्टर आरपी चौधरी के नेतृत्व में विजिलेंस टीम पूर्व आबकारी उपायुक्त भारत रत्नअशोक के घर पहुंची। टीम ने अशोक और उनकी पत्नी सुधा रानी को गिरफ्तार कर लिया। बेटे के बारे में हस्तक्षेप की, लेकिन वह नहीं मिला। टीम ने कई जगह उसकी तलाश भी की। इंस्पेक्टर आरपी चौधरी ने बताया कि भारत रत्न का बेटा इस मामले में संतुष्ट है। उसके अलावा भी चार और लोगथेडेड है, उनकी भी तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  • मेडिकल और कोरोना कि जांच के बाद टीम दोनों को लेकर वाराणसी चली गई, जहां एंटी करप्शन कोर्ट के सामने दोनों को पेश किया गया। 2009 में पूर्व आबकारी उपायुक्त भारत रत्न अशोक उनकी पत्नी सुधा रानी श्रीवास्तव तथा बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। उसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया। बेटे समेत चार अन्य की तलाश की जा रही है। आरपी चौधरी, इंस्पेक्टर विजिलेंस।

अस्पताल में भर्ती होने के लिए लगाया एड़ी चोटी का जोर

पूर्व आबकारी उपायुक्त भारत रत्न अशोक ने गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती होने के लिए एड़ी ऊपर का जोर लगा दिया। उन्होंने तमाम स्थानों से फोन बनाया। इसके बाद विजिलेंस टीम के सामने ही बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत बेली अस्पताल ले जाया गया जहां से काल्विन रिफर कर दिया गया। काल्विन के डॉक्टरों ने उनका चेकअप करने के बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल रिफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया। इसके बाद भारत रत्न अशोक और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर वाराणसी ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed