{"_id":"613b43c13f71b0091d6ef413","slug":"former-chief-minister-kalyan-singh-s-bones-immersed-in-sangam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जयश्री राम के उद्घोष के साथ संगम में पूर्व सीएम कल्याण की अस्थियों का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयश्री राम के उद्घोष के साथ संगम में पूर्व सीएम कल्याण की अस्थियों का विसर्जन
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:05 PM IST
सार
अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल्याण सिंह के पूर्व राजवीर सिंह लखनऊ से अपने परिवार के सदस्यों के साथ दोपहर में ही सीधे संगम तट पर पहुंचे। वहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की मौजूदगी में अस्थि कलश के भाजपाइयों और अन्य लोगों ने दर्शन किए।
विज्ञापन
1 of 5
Prayagraj News : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे उनके पुत्र राजवीर सिंह। साथ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जय श्रीराम का उद्घोष पूर्व राज्यपाल और पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अस्थियों का शुक्रवार दोपहर को गंगा-यमुना के संगम पर विसर्जन हुआ। इस दौरान कल्याण सिंह अमर रहे कि नारे भी लगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी भी अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कल्याण सिंह के पुत्र एवं सांसद राजवीर सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों और डिप्टी सीएम के साथ बाबूजी की अस्थियों का विसर्जन किया।
2 of 5
prayagraj : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं। इस दौरान मौजूद उनके पुत्र सांसद राजवीर सिंह। साथ में हैं डिप्टी सीएम केशव मौर्य व अन्य।
- फोटो : prayagraj
अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल्याण सिंह के पूर्व राजवीर सिंह लखनऊ से अपने परिवार के सदस्यों के साथ दोपहर में ही सीधे संगम तट पर पहुंचे। वहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की मौजूदगी में अस्थि कलश के भाजपाइयों और अन्य लोगों ने दर्शन किए। वहां श्रद्धांजलि सभा में डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि बाबू जी का कार्यकाल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
3 of 5
Prayagraj News : पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं।
- फोटो : प्रयागराज
उनकी कथनी और करनी में अंतर कभी नहीं रहा। उन्होंने जो कहा वो करके दिखाया। वह एक सच्चे राम भक्त और एक अच्छे शासक थे। उन्होंने भगवान राम के लिए सत्ता को ठोकर मार दी, लेकिन राम भक्तों पर गोली नहीं चलने दी। इस धरती पर जब तक रामलला का भव्य मंदिर रहेगा, गंगा मैया की धारा रहेगी और मानव जाति रहेगी तब तक कल्याण सिंह का नाम अमर रहेगा। श्रद्धांजलि सभी में शामिल होने के लिए आए पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी भी कुछ देर के लिए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह शासक के रूप में पद की मर्यादा का ध्यान रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Prayagraj News : पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं।
- फोटो : प्रयागराज
भाजपा के एक अनुशासित सिपाही के रूप में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि कल्याण सिंह ने अपने कार्यकाल में शिक्षा को महत्वपूर्ण स्थान दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सुशासन की बात जब भी आएगी तब स्व. कल्याण सिंह को याद किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, प्रवीण पटेल, नीलम करवरिया, विक्रमाजीत मौर्य, अवेधश चंद्र गुप्ता, दीपक पटेल, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, सुशील मिश्र, नर सिंह, मृत्युंजय तिवारी, शशि वार्ष्णेय, तीर्थ राज पांडेय ादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 5
Prayagraj News : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे उनके पुत्र राजवीर सिंह। साथ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : प्रयागराज
बाबूजी मेरे लिए हमेशा रहेंगे जीवित, उनके चित्र पर कभी नहीं चढ़ाऊंगा माला
संगम तट पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह भावुक भी हुए। उन्होंने अपनी पत्नी प्रेमलता सिंह, भाई सौरभ सिंह, पुत्र संदीप एवं परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में कहा कि बाबूजी हमेशा मेरे लिए जीवित रहेंगे। यही वजह है कि मैं उनके चित्र पर कभी माला नहीं चढ़ाऊंगा। कहा कि अयोध्या में सरयू और प्रयागराज में त्रिवेणी के साथ कुल चार स्थानों पर उनकी अस्थियों का विसर्जन कर चुका हूं, अब 16 सितंबर को वह हरिद्वार जाएंगे। वहां भी अस्थि विसर्जन करेंगे। कहा कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण शुरू होने के साथ ही बाबूजी का सपना पूरा हो गया। संगम तट पर विसर्जन का कार्य तीर्थ पुरोहित प्रदीप पांडे, आचार्य दीपू मिश्रा, उत्सव पाठक, आशुतोष पाठक, आशु तिवारी के द्वारा संपन्न कराया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।